{"_id":"5995e0e14f1c1bbb198b4645","slug":"chandigarh-rape-fake-sketch-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेप: वायरल हुआ आरोपी का स्कैच, पुलिस बोली- हमने तो कोई स्केच जारी नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ रेप: वायरल हुआ आरोपी का स्कैच, पुलिस बोली- हमने तो कोई स्केच जारी नहीं किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होने निकली छात्रा से रेप के आरोपी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। उधर, बुधवार से सोशल मीडिया में एक स्केच जारी हुआ। दावा किया गया कि यह रेपिस्ट का स्केच है।
पुलिस अफसरों से पूछा तो उन्होंने साफ इनकार किया कि ऐसा कोई स्केच पुलिस की ओर से जारी नहीं किया गया। अब पुलिस स्केच जारी करने वाले का पता लगाने में जुटी है। पुलिस वारदात स्थल के 500 मीटर दूरी तक में चलने वाले सभी मोबाइल का डंप डाटा खंगालने में लगी है।
एसएसपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि आरोपी की स्केच फोटो विभाग की तरफ से नहीं जारी किया गया है। इस फोटो के वायरल होने के पीछे पुलिस को गुमराह करने की मंशा तो नहीं? पुलिस इस एंगल पर भी जांच में लगी है कि आखिरकार यह स्केच जारी कहां से हुआ?

अधिकारियों ने बुलाई मीटिंग
Chandigarh Rape
अधिकारियों ने बुलाई मीटिंग
सूत्रों के अनुसार वीरवार दोपहर पुलिस के आला अधिकारियों ने मीटिंग की। इस दौरान रेपिस्ट को जल्द पकड़ने का डीजीपी ने आदेश भी किया। पुलिस आसपास के लोगों के पूछताछ के अलावा सभी एंगलों पर जांच कर रही है। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी आरोपी की तलाश में लगी है।
वहीं, तीसरे दिन खाली हाथ रहने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वारदात स्थल के आसपास चलने वाले सभी मोबाइल नेटवर्क का एक निर्धारित समय का डंप डाटा खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस की सुबह घर से तिरंगा लेकर परेड में शामिल होने निकली एक नाबालिग छात्रा को चालीस वर्षीय आरोपी ने चाकू के बल पर अगवा किया और पार्क में लेकर जाकर उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात में धारा 341, 363, 376, पोक्सो 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस आरोपी की तलाश नहीं कर सकी है।