फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh railway station will develop as berlin railway station

बर्लिन लुक में नजर आएगा चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन

Sun, 09 Aug 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
chandigarh railway station will develop as berlin railway station

अगर सब सही रहा तो जल्द ही आप चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बर्लिन स्टेशन जैसी सुविधाओं का लुत्फ उठा सकेंगे। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत उसी कंपनी को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का ठेका दिया गया है जिसने जर्मनी के बर्लिन स्टेशन का निर्माण किया है।

विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के मुख्य प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने शनिवार को गुड़गांव में आर्थिक एवं वैज्ञानिक अध्ययन परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार साल में चंडीगढ़ को स्लम फ्री सिटी घोषित कर दिया जाएगा। लोगों को 24 घंटे पानी-बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


दस साल में बना बर्लिन रेलवे स्टेशन
वर्ष 1995 में बर्लिन होप्त्बन्होफ रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था और यह 26 मई 2006 को इसका उद्घाटन किया गया। इसे जर्मन कंपनी जर्कन, मार्ग एंड पार्टनर ने तैयार किया था। दुनिया की कई प्रमुख इमारतें इस कंपनी ने तैयार की हैं। इनमें शंघाई ओरिएंटल स्पोर्ट्स सेंटर, वियतनाम नेशनल कन्वेन्शन सेंटर, डरबन का मोसेस स्टेडियम, नेशनल म्यूजियम ऑफ चाइना और वर्साय नेशनल स्टेडियम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा है बर्लिन का स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन को मशरूम कांसेप्ट पर बनाया गया है। इसमें पांच तल हैं। सबसे ऊंचा तल जमीन से दस मीटर ऊंचे ब्रिज पर है। लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों के लिए दोनों ओर प्लेटफार्म शेड बने हैं। सबसे निचला तल जमीन के भीतर 15 मीटर नीचे है। हालांकि चंडीगढ़ के लिए क्या डिजाइन है, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।

छह महीने बाद टूटे पिलर

बर्लिन रेलवे स्टेशन का 26 मई 2006 को उद्घाटन किया गया और 18 जनवरी 2007 को दो स्टील बीम टूटने का हादसा हुआ था। एक बीम नीचे स्टेयर केस पर गिरा था और इससे तीसरी बीम क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ मगर कुछ दिन के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

भारत में भी काम करने का अनुभव
जर्कन, मार्ग एंड पार्टनर कंपनी को भारत में भी काम करने का अनुभव है। वर्ष 2010 में कंपनी ने चेन्नई का मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पीटल का निर्माण किया था।

सिटीजन चार्टर के 5 नंबर गंवाए

प्रशासन अगर चाहता तो स्मार्ट सिटी के 5 नंबर और बढ़वा सकता था, लेकिन नगर निगम प्रशासन के अनुसार समय पर सिटीजन चार्टर नहीं बना पाया है। अब सलाहकार विजय देव के आदेश पर नए सिरे से सिटीजन चार्टर को बनाया जा रहा है।


स्मार्ट बनाने को दे सकते हैं सुझाव

चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए प्रशासन ने शनिवार को लोगों का भी सहयोग मांगा है। प्रशासन के अनुसार शहरवासी अपना सुझाव दे सकते हैं। प्रशासन के अनुसार कोई भी शहरवासी स्मार्ट चंडीगढ़ के एप के साथ-साथ smartchd.fcs@gmail.com पर अपना सुझाव भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed