{"_id":"670c6a628449c1614e0defa6","slug":"chandigarh-punjab-case-registered-against-18-travel-agencies-promising-jobs-abroad-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : विदेश में नौकरी का झांसा देने वाली पंजाब की 18 ट्रैवल एजेंसियों पर केस, पुलिस का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : विदेश में नौकरी का झांसा देने वाली पंजाब की 18 ट्रैवल एजेंसियों पर केस, पुलिस का अभियान तेज
Mon, 14 Oct 2024 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:19 AM IST
सार
इन एजेंसियों पर सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार दिलाने का वादा संबंधी विज्ञापन देने का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ अगस्त में केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से चल रहीं 18 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन एजेंसियों पर सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार दिलाने का वादा संबंधी विज्ञापन देने का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ अगस्त में केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
प्रोटेक्टरेट ऑफ इमिग्रेंट्स ने ऐसी ट्रैवल एजेंसियों की ओर से विदेशी नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिए जाने वाले विज्ञापनों को गंभीरता से लिया है। एडीजीपी एनआरआई मामलों के प्रवीण के. सिन्हा ने रविवार को बताया कि ये ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के बारे में विज्ञापन दे रही थीं।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में इमिग्रेशन एक्ट की धारा में 18 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। 18 नई एफआईआर में से सितंबर महीने में 6 और अक्तूबर में 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मोहाली में चार, अमृतसर में तीन, बठिंडा, पटियाला लुधियाना में दो-दो, मोगा, तरनतारन, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और आनंदपुर साहिब में एक-एक एजेंसी पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन