{"_id":"e3f2755889c8e37e9d62b8b3222f0379","slug":"chandigarh-public-expectations-from-narendra-modi-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी दौरे से लोगों को अधूरे वायदे पूरे होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी दौरे से लोगों को अधूरे वायदे पूरे होने की उम्मीद
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Sep 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ में रैली करने आ रहे हैं। उनके इस दौरे से लोग काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि लाल डोरा की सीमा बढ़ाई जाएगी। मकान नियमित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अब लाल डोरा की सीमा बढ़ेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 18 गांवों में लाल डोरा से बाहर हजारों मकान बने है। मालिकों को मकानों के गिराने का भय हमेशा बना रहता है। प्रशासन ने अभी तक उनके मकानों को नियमित नहीं किया है। मकानों को नियमित करने और उनमें शहरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा काफी समय से लटकता आ रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन का रवैया इसे लेकर लगातार उदासीन बना हुआ है। धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू, खुडडा लाहौरा के राकेश शर्मा, गांव खुडडा अलीशेर के डॉ हुकम चंद, गांव दड़वा के गुरप्रीत सिंह हैप्पी का कहना है कि प्रधानमंत्री चंडीगढ़ आ रहे हैं। मोदी चंडीगढ़ और यहां के लोगों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोकसभा चुनाव में वादा किया गया था कि लाल डोरा की सीमा बढ़ाई जाएगी ओर लाल डोरा से बाहर बने मकानों को नियमित किया जाएगा। इससे गांव के लोगों में आस बढ़ी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी बात को याद रखते हुए चंडीगढ़ आकर गांव के लोगों को तोहफा देंगे कि लाल डोरा की सीमा बढ़ाई जाएगी और मकान नियमित करने की घोषणा करेंगे।
पंचायतों के अस्तित्व की रक्षा के लिए, चंडीगढ़ में पंजाबी मां बाली के दर्जे के लिए, भूमि से संबंधित मुददे, अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों की समस्याओं को हल कराने के लिए और गांव की बहुमुखी विकास के लिए गांव के लोगों में आस जगी है।
- जोगिंदर सिंह बुड़ैल, महासचिव,पेंडू संघर्ष कमेटी
शहर और गांव के लिए सब कुछ होगा। पीएम मोदी आ रहे हैं। अब चंडीगढ़ के भी अच्छे दिन आएंगे। लाल डोरा बढ़ाने के साथ ही साथ गांव की सभी समस्याएं हल होंगी। ऐसी आस जगी है।
-शिंगारा सिंह, चेयरमैन, पंचायत समिति चंडीगढ़