फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police submit untrace report regarding Punjab Congress President Amarinder Singh and Pratap Bajwa

Chandigarh: राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा के खिलाफ अनट्रेस रिपोर्ट पेश, चंडीगढ़ में CM आवास में धरने का मामला

Sat, 25 Feb 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 01:01 PM IST
सार

शिकायतकर्ता डीएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया था कि 9 जून 2022 को राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा सहित 40 से 50 कांग्रेसी नेता सीएम आवास में दाखिल हुए थे। इन्होंने गेट पर सीएम से मुलाकात करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Chandigarh Police submit untrace report regarding Punjab Congress President Amarinder Singh and Pratap Bajwa
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

सीएम भगवंत मान के आवास में धरना देने के मामले में कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट पेश की है। अदालत ने अनट्रेस रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए एक मार्च का नोटिस जारी करके शिकायतकर्ता को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 341 और 353 के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता डीएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया था कि 9 जून 2022 को राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा सहित 40 से 50 कांग्रेसी नेता सीएम आवास में दाखिल हुए थे। इन्होंने गेट पर सीएम से मुलाकात करने की बात कही थी। सुरक्षाकर्मी ने चीफ मिनिस्टर ऑफिसर से संपर्क किया जिसके बाद एक कर्मचारी ने इन्हें कॉन्फ्रेंस रूम में बैठने को कहा। अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सीएम के साथ उनकी मुलाकात 10 जून दोपहर 1 बजे रखी गई है। लेकिन वे नहीं माने और परिसर में ही धरने पर बैठ गये। जिसके बाद उन्हें वहां से उठने के लिए कहा गया तो वह वहां से नहीं उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed