{"_id":"62fc81950106c87ae9603f3c","slug":"chandigarh-police-si-steals-cigarette-packet-from-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: चंडीगढ़ पुलिस के SI ने दुकान से सिगरेट का पैकेट चुराया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: चंडीगढ़ पुलिस के SI ने दुकान से सिगरेट का पैकेट चुराया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी
Wed, 17 Aug 2022 11:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:22 AM IST
सार
सब इंस्पेक्टर से बात की गई तो वह दुकान पर सिगरेट वापस देने आया और सिगरेट के पैसे देने लगा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद सिगरेट का पैकेट चोरी करता एसआई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर का दुकान से सिगरेट का पैकेट चोरी करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एसआई सिगरेट का पैकेट चोरी करता दिखाई दे रहा है। चोरी की शिकायत अभी तक पुलिस में नहीं दी गई है। सोमवार को राजीव कॉलोनी स्थित एक दुकान में एसआई सिगरेट लेने पहुंचा था। उसी दौरान उसने सिगरेट का पैकेट उठाकर अपनी जेब में डाल लिया और वहां से चला गया।
विज्ञापन
जब दुकानदार ने दुकान के काउंटर पर रखी सिगरेट के पैकेट गिने तो दो पैकेट गायब थे। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद सब इंस्पेक्टर से बात की गई तो वह दुकान पर सिगरेट वापस देने आया और सिगरेट के पैसे देने लगा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन