फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police registers FIR against 600 workers including seven AAP MLAs

चंडीगढ़: आप के पंजाब प्रभारी समेत सात विधायकों पर केस, 600 कार्यकर्ताओं पर भी एफआईआर

Fri, 08 Oct 2021 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 01:29 AM IST
सार

जरनैल सिंह (दिल्ली आप विधायक व पंजाब आप प्रभारी), अमन अरोड़ा (विधायक संगरूर), बलदेव सिंह (विधायक फरीदकोट), कुलवंत सिंह पंडूरी (विधायक महल कलां), जय किशन रोरी (विधायक), मंजीत सिंह (विधायक बिलासपुर), जरनैल सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Chandigarh Police registers FIR against 600 workers including seven AAP MLAs
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह समेत सात विधायकों और करीब 600 अज्ञात नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और डीसी के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है। 

विज्ञापन


बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था और पंजाब राजभवन की ओर कूच कर रहे थे। सेक्टर-4 स्थित एमएलए हॉस्टल के बाहर आप के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी की घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


हॉस्टल परिसर के दोनों गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी और वाटर कैनन के साथ भारी पुलिस बल तैनात था। कार्यकर्ताओं ने जब राजभवन के लिए कूच करने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए थे। बाद में पुलिस ने पंजाब प्रभारी विधायक जरनैल सिंह सहित आप के अन्य विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन गुरुवार को सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed