{"_id":"6232171b061f07006014bca8","slug":"chandigarh-police-ready-children-horsemen-chandigarh-news-pkl4448363113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस तैयार, शहर के बच्चों को बनाएगी घुड़सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस तैयार, शहर के बच्चों को बनाएगी घुड़सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के बच्चों, किशोरों और युवाओं को घुड़सवारी सिखाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पहल की है। पुलिस विभाग ने सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में एक हॉर्स राइडिंग क्लब खोला है। इसमें 10 साल से अधिक उम्र का कोई भी बच्चा, किशोर या युवा हिस्सा ले सकता है। इसकी फीस आम लोगों के लिए तीन हजार रुपये, जबकि पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह होगी।
इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया के सपने को साकार करने के उद्देश्य से की गई है। डीजीपी प्रवीर रंजन ने मंगलवार को हॉर्स राइडिंग क्लब का उद्घाटन किया। उनके साथ आईजी ओमवीर बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप चहल, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी, एसपी मुख्यालय मनोज मीणा, एएसपी साउथ श्रुति अरोड़ा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्कूली बच्चों में घुड़सवारी के प्रति रुचि पैदा करने के मकसद से उन्हें यहां बुलाया गया। बच्चों ने घोड़ों और घुड़सवारों के करतब देखे। इसे देखकर वह काफी रोमांचित हुए। इस दौरान डीजीपी ने बेहतरीन घुड़सवारों को सम्मानित भी किया। डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के घोड़े और ट्रेनर क्लब में प्रशिक्षण देंगे। पुलिस परिवार के लिए फीस में छूट भी रखी गई है। वह चाहते हैं कि पुलिस के बच्चे अच्छे राइडर बनें। खासतौर पर स्कूल के बच्चों को राइडिंग सीखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। वहीं, पुलिस लाइन स्थित कैंटीन को भी अपग्रेड कर दिया गया है। अब हर तरह का सामान पुलिस मुलाजिम एक ही कैंटीन में खरीद सकेंगे। यहां रेट भी काफी सस्ता होगा। चंडीगढ़ में अभी तक घुड़सवारी की आसानी से कोचिंग नहीं मिलती थी। उधर, डीजीपी ने पुलिस लाइन के अस्पताल का भी दौरा किया। डीजीपी ने डॉक्टरों को स्वास्थ सेवाएं और बेहतर करने के लिए कहा।