फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police_police stations_crimes_raper_robberies

क्या ये कवायद रोकेगी चोरियां, छेड़खानी और रेप

Tue, 03 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police_police stations_crimes_raper_robberies
आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तीन पुलिस चौकियों को थाने में तबदील करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ का मौजूदा हाल यह है कि रोज औसतन चोरी की चार वारदात हो रही हैं और महीने में तीन बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं।

अभी शहर में 11 पुलिस थाने और 17 पुलिस चौकियां हैं। यूटी प्रशासन और पुलिस को अब केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्रस्ताव को मंजूरी की प्रतीक्षा है।

यह है प्रस्ताव
1. मौलीजागरा पुलिस चौकी
पंचकूला की सीमा से लगता क्षेत्र है। रेलवे स्टेशन भी नजदीक है। इस क्षेत्र में हत्या, स्नैचिंग और झगड़े की वारदात आए दिन होती रहती हैं।

जांच के लिए पहुंचने वाली पुलिस टीम पर पथराव की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस क्षेत्र पुलिस बल बढ़ाने की जरूरत बताते हुए इस चौकी को पुलिस स्टेशन में तबदील करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजा है।

2. धनास पुलिस चौकी

पंजाब के मुल्लापुर से लगती सीमा पर स्थित धनास आसपास जंगल का इलाका है। आए दिन शव मिलने और वारदात के मामले सामने आते हैं।

हाल ही में कालोनी नंबर पांच के पच्चीस हजार लोगों को भी पुनर्वास योजना के तहत यहां शिफ्ट किया गया है। इससे इलाके की आबादी और बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन यहां चौकसी बढ़ाने के लिए चौकी को थाने में तबदील करना चाहता है।
विज्ञापन


3. आईटी पार्क
 
यहां कई प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों के संस्थान हैं। यहां के उद्यमियों ने ही क्षेत्र में पुलिस स्टेशन की मांग की थी। इस पर पुलिस की ओर से सर्वे कराकर इस इलाके में थाने की जरूरत बताते हुए रिपोर्ट गृहमंत्रालय के भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधिक वारदात

घटनाएं------------------------मामले
हत्या----------------------------19
हत्या के प्रयास-----------------47
दुराचार-------------------------35
अपहरण------------------------239
डकैती--------------------------09
रोबरी--------------------------56
बरगलरी-----------------------239
चोरी--------------------------1412
वाहन चोरी-------------------803
धोखाधड़ी---------------------235
स्नैचिंग----------------------180
(इस साल 1 जनवरी से 30 नवंबर तक दर्ज मामले)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed