फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police PCR Van Accident

घायल को पीजीआई ले जा रही पीसीआर पलटी

Thu, 24 Apr 2014 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Apr 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police PCR Van Accident

सड़क हादसे में घायल महिला को पीजीआई लेकर जा रही तेज रफ्तार पीसीआर बुधवार सुबह सेक्टर 16/17 की लाइट प्वाइंट पर पलट गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने दो कांस्टेबल और घायल महिला को पीसीआर से बाहर निकाला और दूसरी पीसीआर मौके पर बुलाई।

विज्ञापन


पीसीआर ने घायल महिला को पीजीआई और हादसे में घायल कांस्टेबल ड्राइवर दलबीर को सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। पीजीआई में दाखिल नयागांव निवासी दीप्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पीसीआर अनियंत्रित होकर पलटी थी। हादसे के बाद डीएसपी पीसीआर बीएस नेगी भी मौके पर पहुंचे। सेक्टर-17 थाना पुलिस जिप्सी पलटने और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव निवासी दीप्ति बुधवार को एक्टिवा से इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रहा थी। वहां आईटीआई मोड़ के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी।

हादसे में घायल दीप्ति को पीसीआर ड्राइवर दलबीर सिंह और इंचार्ज कांस्टेबल जयवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जीएमसीएच में दाखिल करवाया। दीप्ति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीसीआर ड्राइवर दलबीर सिंह घायल को पीजीआई लेकर जा रहा था।

रास्ते में सेक्टर 16-17 लाइट प्वाइंट के पास पीसीआर के आगे एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में पीसीआर पलट गई। घायल कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि एक काले रंग की कार ने पीसीआर को टक्कर मारी थी, जिसके बाद जिप्सी पलटी।


लेकिन, बाद में जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो सामने आया कि पीसीआर अनियंत्रित होने से पलटी थी। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed