फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Noumber one in Pared

परेड में चंडीगढ़ पुलिस को मिला सबसे सर्वश्रेष्ठ का पुरस्कार

Tue, 28 Jan 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Noumber one in Pared
सेक्टर - 17
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में महात्मा गांधी से लेकर मॉडल जेल तक की झांकी दिखाई गई। इसके अलावा चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की साइकिलगिरी की झलक भी देखने को मिली। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स समेत कई शिक्षण संस्थानों ने भी झांकी निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अतिथि एडवाइजर मनोज परिदा ने चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों और सार्वजनिक सेवाओं, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवाओं और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ पुलिस को परेड में सबसे सर्वश्रेष्ठ का पुरस्कार मिला। वहीं सैन्य बलों/पुलिस की श्रेणी में चंडीगढ़ लेडीज पुलिस (आरटीसी) और हरियाणा पुलिस-2 को पहला, पंजाब पुलिस-1 को दूसरा और पंजाब पुलिस-2 को तीसरा स्थान मिला। होम गार्ड/फायर ब्रिगेड/सिविल डिफेंस की श्रेणी में चंडीगढ़ होम गार्ड को पहला, चंडीगढ़ फायर सर्विसेज को दूसरा और सिविल डिफेंस को तीसरा स्थान मिला। एनसीसी प्रतियोगियों में एयर विंग ने पहला, एनसीसी आर्मी विंग (लड़कों) ने दूसरा और एनसीसी नेवल विंग (लड़कों) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

झांकी में मॉडल जेल को मिला पहला स्थान
झांकी की श्रेणी में मॉडल जेल को पहला, शिक्षा विभाग को दूसरा और वन विभाग को तीसरा पुरस्कार मिला। बैंड की एक और श्रेणी में इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड सेक्टर 26 को पहला, सेक्रेड हार्ट सीसे स्कूल सेक्टर 26 को दूसरा और मोती राम आर्य सीनियर मॉडल स्कूल सेक्टर 27-ए को तीसरा स्थान मिला। एनएसएस गर्ल्स/एनएसएस ब्वॉयज/स्कूल चिल्ड्रन की श्रेणी में एनएसएस ब्वॉयज ऑफ श्री गुरु हरिकिशन सीसे स्कूल सेक्टर 40 को पहला, सेक्टर 41 के शिवालिक पब्लिक स्कूल एनएसएस ब्वॉयज को दूसरा और जीएमएसएसएस सेक्टर-38 वेस्ट के एनएसएस ब्वॉयज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed