फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Notification to Banks

चंडीगढ़ पुलिस ने बैंकों को दिया अल्टीमेटम

Sat, 01 Mar 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Notification to Banks
शहर में एटीएम पर हो रही लूट की वारदातों को रोकने किए प्रशासन ने 6 फरवरी को शहर के सभी एटीएम पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने का नोटिफिकेशन जारी किया था।
विज्ञापन


इसके तहत एक माह का समय दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने एक माह पूरा होने से पहले ही एटीएम बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार इन एटीएम के बैंक वालों ने लिखकर दिया था कि वह रात के समय अपने एटीएम खुद बंद कर देंगे क्योंकि रात के समय उनके यहां पर कोई ट्रांजेक्शन नहीं होती है।

डीएसपी साउथ एसएस मलिक का कहना है कि उन्होंने झूठ बोला था इसलिए वीरवार रात को सेक्टर-40, बढ़ेहड़ी और डडूमाजरा के 5 एटीएम को बंद करवा दिया गया। उनका कहना है कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


शहर में ऐसे 150 से ज्यादा एटीएम हैं, जिन पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहते। इनमें से अधिकतर एटीएम ऐसे हैं जिन पर दोपहर के समय तो सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं लेकिन रात के समय गार्ड तैनात नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने शहर में निरीक्षण करके इन एटीएम की रिपोर्ट तैयार की है। दक्षिणी सेक्टरों के एटीएम पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीरवार रात को पुलिस ने 4 एटीएम को बंद करवाया है जिन पर रात के समय सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed