फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police has closed 464 Social Media Accounts of Gangsters

सख्ती: एक साल में पुलिस ने बंद करवाए 464 अकाउंट, फिर भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को धमका रहे गैंगस्टर 

Thu, 19 Aug 2021 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 10:47 AM IST
सार

फेसबुक अकाउंट पर पुलिस गैंगस्टरों के अकाउंट तो बंद करवाने का दावा करती है, लेकिन गैंगस्टर फिर से नया अकाउंट बनाकर सक्रिय हो जाते हैं। अब भी सैकड़ों अकाउंट बंबीहा गुट, लॉरेस बिश्नोई गुट समेत अलग अलग गैंगस्टरों के नाम से चल रहे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Police has closed 464 Social Media Accounts of Gangsters
गैंगस्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फेसबुक अकाउंट के जरिए गैंगस्टर एक दूसरे को धमकी देने से लेकर हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वहीं पुलिस गैंगस्टरों के 464 अकाउंट बंद करके अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल तक को धमकी दे चुके हैं। हैरानी की बात है कि बंबीहा और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के अकाउंट पहले की तरह ही चल रहे हैं।

विज्ञापन


सात अगस्त को मोहाली के सेक्टर 71 में चार बदमाशों ने अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। सरेआम हुई इस वारदात के बाद बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली। मिंडूखेड़ा लॉरेंस गैंग का करीबी था। लॉरेंस गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर बंबीहा गैंग को धमकी देते हुए लिखा था- ‘भाई की मौत का जो भी जिम्मेदार है, वह अपनी मौत की तैयारी कर ले, इसका रिजल्ट थोड़े दिनों में मिल जाएगा।’
विज्ञापन



लॉरेंस ग्रुप की ओर से दी गई धमकी को पुलिस गंभीरता से ले रही है। डर है कहीं, शहर की सड़कों पर फिर खूनखराबा न हो जाए। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। पता चला है कि बंबीहा ग्रुप के ऐसे चार गुर्गे हैं, जो चंडीगढ़ में अलग अलग इलाके में रहते हैं। इनकी लॉरेंस से कॉलेज के समय से ही रंजिश है। पहले भी इन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर सक्रिय गैंगस्टर..सरेआम देते हैं धमकियां

1. 28 सितंबर साल 2019 को बुड़ैल में सोनू शाह की हत्या, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेवारी
2. 18 मार्च 2020 को सुरजीत बाउंसर की हत्या, दविंदर बंबीहा ने ली जिम्मेवारी 
3. 10/11 अक्तूबर 2020 को सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने जिम्मेवारी ली
4. 18 फरवरी 2021 में फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या,  लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेवारी
5. 7 अगस्त 2021 को मोहाली में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्मेवारी

गैंगस्टरों के नाम पर चल रहे अकाउंट बंद कराए
पिछले एक साल में सीआईडी की विशेष टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, राजू बिसौदी, काला राणा समेत खालिस्तान के समर्थन में कमेंट और फोटो अपलोड करने वाले करीब 464 अकाउंट सोशल मीडिया पर बंद कराए। इन गैंगस्टरों के अकाउंट पर कमेंट करने व आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वाले गुर्गों के भी अकाउंट ब्लॉक करवाए गए हैं लेकिन थोड़े समय बाद नए नाम से गैंगस्टर अकाउंट बनाकर सक्रिय हो जाते हैं। 

क्यों नहीं शिकंजा कस पा रही पुलिस

बता दें कि फेसबुक अकाउंट पर पुलिस गैंगस्टरों के अकाउंट तो बंद करवाने का दावा करती है, लेकिन गैंगस्टर फिर से नया अकाउंट बनाकर सक्रिय हो जाते हैं। अब भी सैकड़ों अकाउंट बंबीहा गुट, लॉरेस बिश्नोई गुट समेत अलग अलग गैंगस्टरों के नाम से चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही इन अकाउंट को भी बंद करवा दिया जाएगा।  

पिछले एक साल से गैंगस्टर या उनके नाम से चलने वाले 464 फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करवाया गया है। जबकि अन्य अकाउंट का विवरण खंगाला जा रहा है। बंबीहा ग्रुप के चार गुर्गों को चिह्नित किया गया है, जिन पर पुलिस नजर बनाए हुए है। -केतन बंसल, एसपी सिटी, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed