{"_id":"60f9d7fc5628e475112fae33","slug":"chandigarh-police-divert-many-routes-due-to-elevation-ceremony-of-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: धारा-144 के बीच होगी सिद्धू की ताजपोशी, पुलिस के लिए चुनौती बनेगी समर्थकों की भीड़, कई रूट बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: धारा-144 के बीच होगी सिद्धू की ताजपोशी, पुलिस के लिए चुनौती बनेगी समर्थकों की भीड़, कई रूट बदले
Fri, 23 Jul 2021 02:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:17 AM IST
सार
शुक्रवार यानि आज नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इस दौरान एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। पंजाब के सभी मंत्री-विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। समर्थकों की बड़ी भीड़ चंडीगढ़ पुलिस के लिए चुनौती बनेगी, क्योंकि शहर में पहले से ही 144 लागू है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी चंडीगढ़ पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। शहर में एक तरफ धारा 144 लागू है, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस ने अपने विधायकों को भारी संख्या में समर्थकों को लाने का निर्देश दिया है। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। इसके चलते पुलिस ने गुरुवार रात में ही सेक्टर 16 चौक से पीजीआई तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी का कार्यक्रम सेक्टर 15 कांग्रेस भवन में होना है। सूत्रों ने दावा किया है कि सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ एक हजार समर्थक भी लाएं। यदि इतने समर्थक एक साथ आते हैं तो भारी भरकम भीड़ जुटना तय है। साथ ही सवाल भी है कि क्या इतनी भीड़ के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो सकेगा।
विज्ञापन
बीते सप्ताह भाजपा नेताओं पर हमले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने धारा 144 लगाने के निर्देश दे दिए थे। इससे चंडीगढ़ पुलिस के सामने चुनौती भी खड़ी हो गई है कि वे शुक्रवार की स्थिति को कैसे संभाले। भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने जीएमएसएच चौक से पीजीआई तक की सड़क कार्यक्रम होने तक बंद कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे पहुंचें पीजीआई
हाउसिंग बोर्ड, जीरकपुर और मोहाली की ओर से आने वाले मरीज और एंबुलेंस को सबसे पहले मटका चौक पहुंचना होगा। वहां से हाईकोर्ट वाले रास्ते पर आगे बढ़कर सेक्टर 3/4/9/10 तक पहुंचना होगा। उसके बाद बाएं मुड़कर सीधे जाने पर एक टी प्वाइंट आएगा। वहां से बाएं मुड़कर पीजीआई के ओपीडी गेट नंबर दो पर पहुंचना होगा।