{"_id":"5f167924dc749f42da442021","slug":"chandigarh-police-checking-operation-ambulance-stucked-in-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी चेकिंग... एंबुलेंस में मरीज कराहते रहे, बैरियर पर चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी चेकिंग... एंबुलेंस में मरीज कराहते रहे, बैरियर पर चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी रही
Tue, 21 Jul 2020 10:42 AM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, जीरकपुर
दीपक शाही, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:42 AM IST
सार
- डेढ़ किमी लंबे जाम में फंसीं दो एंबुलेंस
- किसी की जान की भी परवाह नहीं रही
विज्ञापन
जीरकपुर फ्लाईओवर पर जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरीजों की जान उस समय सांसत में फंस गई, जब उन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस चेकिंग कर रही थी। जिसके चक्कर में जीरकपुर में लंबा जाम लगा दिया। जाम करीब साढ़े ग्यारह बजे से लेकर डेढ़ बजे तक लगा रहा। एक वाहन की चेकिंग में करीब चार से पांच मिनट का समय लग रहा था। इस कारण देखते ही देखते हाईवे पर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया।
दूसरी तरफ इस सब से बेखबर पुलिस वाहनों की चेकिंग में जुटी रही। लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। किसी को दफ्तर जाना था, तो कोई पांच-छह घंटे का सफर तय कर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचा था लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी। इतना ही नहीं, जीरकपुर फ्लाईओवर पर लगे जाम में पीजीआई जा रही दो एंबुलेंस फंस गई। इस कारण उन्हें रांग साइड मुड़कर मेट्रो शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से जाना पड़ा। अब यहां सवाल है कि पुलिस की चेकिंग के बीच अगर मरीजों को कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।
बाहरी वाहनों की चेकिंग
चरणजीत सिंह विर्क डीएसपी पीआरओ चंडीगढ़ ने बताया कि सातों दिन यहां 24 घंटे नाका लगा रहता है। कोरोना संक्रमण को लेकर दूसरे प्रदेशों से चंडीगढ़ में आने वाले वाहनों की चेकिंग चल रही है। उनकी प्रॉपर स्कैनिंग भी की जा रही है। इस बीच किसी को इमरजेंसी है तो लोकल लोगों को दूसरे रूट से ही चंडीगढ़ आना बेहतर होगा ताकि उन्हें परेशानी न हो।