{"_id":"656e350340a6c9655209cf2b","slug":"chandigarh-police-caught-seven-beggars-and-sent-them-to-shelter-home-chandigarh-news-c-16-sml1026-298978-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने सात भिखारियों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने सात भिखारियों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन की ओर से शहर में नियमित रूप से बाल मजदूरी को लेकर चलाई जा रही रेस्क्यू ड्राइव के बावजूद बच्चे, युवा और बुजुर्ग भीख मांग रहे हैं। ज्यादातर भिखारी व्यस्त लाइट प्वाइंट और धार्मिक स्थलों के बाहर भीख मांग रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ऐसे भिखारियों पर कार्रवाई में जुटी हुई है। हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ बेगरी एक्ट की धारा 3 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। 3 दिसंबर को शहर में कुल सात भिखारियों को पकड़कर सेक्टर- 15 शेल्टर होम भेज दिया।
सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सारंगपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति को सेक्टर 18/19 के लाइट प्वाइंट पर बीते रविवार दोपहर दो बजे भीख मांगते काबू किया। इसी तरह सेक्टर- 26 थाना पुलिस ने यूपी के शाहजहांपुर के 22 वर्षीय युवक और 68 वर्षीय व्यक्ति को टीपीटी लाइट प्वाइंट के पास दोपहर 3 बजे भीख मांगते पकड़ा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र फेज- 2 के 46 वर्षीय व्यक्ति को सेक्टर- 29 साईं बाबा मंदिर के पास से सुबह 10.25 बजे, 75 वर्षीय व्यक्ति को सेक्टर- 29 के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास, सेक्टर- 49 थाना पुलिस ने कजेहड़ी के 29 वर्षीय युवक को सेक्टर 46/47/48/49 चौक के पास दोपहर 2 बजे और सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने अमेठी, यूपी के 19 वर्षीय युवक को सेक्टर- 29 के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास से दोपहर 1.15 बजे भीख मांगते काबू किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर की जा रही कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेशों पर भिखारियों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में शहर के सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आगामी दिनों में एक्ट के तहत ऐसे और केस भी दर्ज किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो अफसरों तक शहर में भिखारियों द्वारा सड़कों पर लोगों को परेशान करने की घटनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही थी। अक्सर भिखारी लाइट प्वाइंट पर किसी एक भिखारी को भीख देते ही भीड़ जुटाकर गाड़ी के शीशों पर जोर-जोर से हाथ मारने लगते हैं। ऐसे में कई बार स्थिति तनावपूर्ण भी बन जाती है। जानकारी के मुताबिक ऐसे भिखारियों को पकड़ इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष भी पेश करने का प्रावधान है। वहीं, बच्चों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में भेज दिया जाता है।