{"_id":"62be93eda6946d11a75c9fbc","slug":"chandigarh-police-arrested-accused-driver-in-connection-with-death-of-student-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कार की टक्कर से छात्रा की मौत के मामले में चालक युवती गिरफ्तार, थाने से ही मिल गई जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कार की टक्कर से छात्रा की मौत के मामले में चालक युवती गिरफ्तार, थाने से ही मिल गई जमानत
Fri, 01 Jul 2022 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:58 AM IST
सार
दसवीं की छात्रा लावन्या मंगलवार दोपहर सहेली की बर्थडे पार्टी के लिए बोटेनिकल गार्डन जा रही थी। इसी दौरान एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सारंगपुर स्थित बोटेनिकल गार्डन के सामने मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से हुई दसवीं की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक सुरभि (21) को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। आरोपी युवती न्यू चंडीगढ़ स्थित ओमेक्स सिटी में रहती है और एमए सेकेंड ईयर की छात्रा है।
विज्ञापन
नयागांव निवासी दसवीं की छात्रा लावन्या मंगलवार दोपहर को अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए बोटेनिकल गार्डन जा रही थी। जब वह गार्डन के पास सड़क पार कर रही थी तो एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका सिर कार के अगले शीशे पर टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लावन्या के बाल गाड़ी के शीशे पर चिपक गए थे। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग इक्ट्ठे हो गए। उसके बाद महिला कार से घायल लावन्या को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर छोड़कर शौचालय के बहाने फरार हो गई, जहां इलाज के दौरान लावन्या की मौत हो गई।
विज्ञापन