फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Plan Budget

सिटी के प्लान बजट पर यूं चली कैंची

Mon, 17 Feb 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Plan Budget
लगभग एक दशक के बाद यह पहला मौका है जब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के प्लान बजट पर कैंची चलाई है। वर्ष 2014-15 के चार महीनों के लिए घोषित वोट ऑन अकाउंट में हालांकि कुल बजट में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


वर्ष 2013-14 के लिए चंडीगढ़ को प्लान बजट में 876.05 करोड़ मिले थे। बाद में छह महीनों के बाद केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ का प्लान बजट कम कर 600 करोड़ रुपये का कर दिया गया था क्योंकि पैसे खर्च नहीं हुए थे। अब 2014-15 के लिए चंडीगढ़ का प्लान बजट 812.85 करोड़ रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में संशोधित बजट की तुलना में प्लान बजट 35.48 फीसदी बढ़ गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार के आने के बाद जुलाई में पेश होने वाले मुख्य बजट में चंडीगढ़ की मांग को ध्यान में रखते हुए बजट में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 के लिए चंडीगढ़ का कुल बजट 3543.10 करोड़ रुपये है जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष का कुल बजट 3491.61 करोड़ रुपये था।  ऐसे में कुल बजट 51.49 करोड़ रुपये बढ़ा है। नॉन प्लान बजट में 4.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। प्रशासन ने  प्लान बजट में 948 करोड़ और नॉन प्लान बजट में 3092.40 करोड़ मांगे थे।

 
कब कितना मिला प्लान बजट
वर्ष------------------------राशि
2014-15------------------812.85 करोड़
2013-14------------------876.05 करोड़
(संशोधित)------------------600 करोड़

नॉन प्लान बजट
वर्ष ---------------------------राशि                          
2014-15------------------ 2730.25 करोड़
2013-14------------------2615.56 करोड़
2013-14------------------2615.56 करोड़ था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed