जेटली ने थमाए चिदंबरम से 15 लाख ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे दिन की उम्मीद से आम बजट पर टकटकी लगाए चंडीगढ़ को वित्तमंत्री अरुण जेटली से कुछ ज्यादा नहीं मिला है। पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने फरवरी में पेश अंतरिम बजट में जो चंडीगढ़ को दिया था, उसमें सिर्फ 15 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वह भी आर्ट और कल्चर की मद में। अब उम्मीद है कि नवंबर में संशोधित बजट में चंडीगढ़ की जरूरतों के हिसाब से प्लान बजट में बढ़ोतरी होगी। प्रशासन ने प्लान बजट में 948 करोड़ और नॉन प्लान बजट में 3092.40 करोड़ मांगे थे।
सिर्फ 15 लाख बढ़ाए
अंतरिम बजट में चंडीगढ़ का प्लान बजट 812.85 करोड़ रुपये था। जेटली ने वीरवार को प्रस्तावित बजट में उसी प्लान बजट में 15 लाख रुपये बढ़ाते हुए इसे 813 करोड़ रुपये कर दिया है।
आर्ट एंड कल्चर के लिए अंतरिम बजट में 861 लाख का प्रावधान था जिसे बढ़ाकर अब 876 लाख कर दिया गया है। नॉन प्लान बजट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अंतरिम बजट में जो राशि मिली थी उसमें 15 लाख रुपये आर्ट एंड कल्चर मद में बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
- भावना गर्ग, विशेष वित्त सचिव, यूटी
अंतिरम बजट में कर दी प्लान बजट में कटौती
अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के प्लान बजट में कटौती कर दी थी। वर्ष 2013-14 के लिए चंडीगढ़ को प्लान बजट में 876.05 करोड़ मिले थे।
बाद में छह महीनों के बाद केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ का प्लान बजट कम कर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया था क्योंकि पैसे खर्च नहीं हुए थे।
इसके बाद फरवरी में अंतरिम बजट में 2014-15 के लिए चंडीगढ़ का प्लान बजट 812.85 करोड़ रुपये तय किया गया था। हालाकि संशोधित बजट की तुलना में प्लान बजट 35.48 फीसदी बढ़ा था।
वर्ष 2014-15 के लिए चंडीगढ़ का कुल बजट 3543.10 करोड़ रुपये तय किया गया था। अब कुल बजट 3543.25 करोड़ रुपये का है। ऐसे में कुल बजट 51.49 करोड़ रुपये बढ़ा है।
कब कितना मिला
प्लान बजट
वर्ष-------------------------राशि
2014-15 (अंतरिम)-------812.85 करोड़
2014-15 (आम बजट)----813 करोड़
2013-14----------------876.05 करोड़
(संशोधित)-----------------600 करोड़
नॉन प्लान बजट
वर्ष---------------राशि
2014-15-------2730.25 करोड़
2013-14-------2615.56 करोड़
2013-14-------2615.56 करोड़ था