{"_id":"63e731e1b47d5a27f107b191","slug":"chandigarh-photo-of-protesters-involved-in-clash-with-police-released-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पुलिस के साथ झड़प में शामिल प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी, सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पुलिस के साथ झड़प में शामिल प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी, सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम
Sat, 11 Feb 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 11:48 AM IST
सार
सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से जारी फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इन लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है। नाम बताने वाले की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बारे में जानकारी देने के लिए ईमेल firno.63@gmail.com या वॉट्सऐप नंबर 98759-84001 जारी किया है।
सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है। ज्ञात हो कि इस प्रकरण में काफी पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। वहीं पुलिस के कई हथियार भी छीन ले गए थे। इसके बाद मोहाली और चंडीगढ़ दोनों तरफ की पुलिस सक्रिय होकर जांच में जुट हो गई है।