फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PGI doctors took out justice rally

Chandigarh: पीजीआई के डॉक्टरों ने निकाली न्याय रैली, निदेशक ने बढ़ाया उत्साह, कहा-न्याय मिलने तक जंग करेंगे

Sat, 17 Aug 2024 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में देशभर के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। चंडीगढ़ में भी इसका कड़ा विरोध हो रहा है।

विज्ञापन
Chandigarh PGI doctors took out justice rally
पीजीआई डॉक्टरों ने निकाला न्याय मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता केस के विरोध में चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने न्याय रैली निकाली। पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ ही फैकल्टी एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले शहर के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने मिलकर सुबह 11 बजे रैली शुरू की। 
विज्ञापन




इस दौरान सभी निदेशक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि जब तक अपराधी को सजा नहीं मिल जाती ये जंग जारी रहेगी। सबकी एकजुटता इस बात को साबित कर रही है कि मंजिल दूर नहीं। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों की हड़ताल से पीजीआई की ओपीडी पूरी तरह ठप रही। ओपीडी में आए मरीजों को सुरक्षा कर्मियों ने जानकारी दी और वापस किया। शहर के निजी अस्पतालों में भी ओपीडी बंद है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed