फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh People will be able to lodge FIR by registering online complaint through e-mail 

चंडीगढ़ में ई-पुलिस स्टेशन: ई-मेल के जरिए अब घर बैठे दर्ज करा सकेंगे एफआईआर, इंस्पेक्टर रैंक का पुलिसकर्मी होगा इंचार्ज

Tue, 30 Nov 2021 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 03:33 PM IST
सार

प्रशासन ने आदेश जारी करने के बाद ई पुलिस स्टेशन की व्यवस्था को चंडीगढ़ प्रशासन के गजट में भी प्रकाशित कर दिया है। चंडीगढ़ में अभी तक वुमन सेल समेत 17 थाने थे। ई पुलिस स्टेशन बनने के बाद 18 थाने हो जाएंगे।

विज्ञापन
Chandigarh People will be able to lodge FIR by registering online complaint through e-mail 
चंडीगढ़ में अब ऑनलाइन दर्ज हो सकेगी एफआईआर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ में जल्द ही लोग घर बैठे ई-मेल के जरिए अपने साथ हुई किसी भी वारदात की शिकायत ऑनलाइन कर एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे। चंडीगढ़ में ई-पुलिस स्टेशन बनाने का खाका तैयार हो गया है। गृह सचिव नितिन कुमार यादव की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ई-पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मी को इंचार्ज बनाया जाएगा, जो यहां आने वाली शिकायतों की जांच कर केस दर्ज करेगा। अगर अपराध चंडीगढ़ में हुआ है और शिकायत चंडीगढ़ के बाहर किसी अन्य राज्य से आई तो भी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएसपी राम गोपाल ने बताया कि नए थाने ई-पुलिस स्टेशन को जल्द स्थापित कर दिया जाएगा। शुरू में वाहन चोरी की शिकायतें ली जाएंगी। कुछ समय बाद सभी आपराधिक शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। यह पुलिस स्टेशन पूरे शहर को कवर करेगा। फिलहाल इसे सेक्टर-11 स्थित अपराध शाखा से चलाया जाएगा। बाद में कहीं और जगह मिलने पर वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गजट में भी नोटिफिकेशन का प्रकाशन
प्रशासन ने आदेश जारी करने के बाद ई पुलिस स्टेशन की व्यवस्था को चंडीगढ़ प्रशासन के गजट में भी प्रकाशित कर दिया है। चंडीगढ़ में अभी तक वुमन सेल समेत 17 थाने थे। ई पुलिस स्टेशन बनने के बाद 18 थाने हो जाएंगे। बता दें कि कई बार थाना पुलिस अपराध को छिपाने के लिए एफआईआर दर्ज नहीं करती। ऐसे में लोगों को एसएसपी विंडो पर शिकायत देनी पड़ती है, लेकिन लोग जल्द ही ईमेल के जरिए ऑनलाइन शिकायत देकर आसानी से केस दर्ज करवा सकेंगे।

ई-पुलिस स्टेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जल्द ही लोग ई-मेल के जरिए ऑनलाइन शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे। शुरू में वाहन चोरी की शिकायतें ली जाएंगी।    - राम गोपाल, डीएसपी व पीआरओ

 

ई पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ में शुरू किया जा रहा है। इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। एक पुलिस थाने के पास जो शक्तियां होती हैं, वो ई पुलिस स्टेशन के पास भी होंगी। आपराधिक मामलों की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। किसी भी इलाके की शिकायत पर कार्रवाई हो सकेगी।   -धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed