फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh people reactions on first indian chief architect mn sharma death

MN शर्मा के निधन से शोक में डूबा चंडीगढ़, दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं

Mon, 31 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
chandigarh people reactions on first indian chief architect mn sharma death
पहले इंडियन चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का देहांत
पहले इंडियन चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा के निधन से चंडीगढ़ के दिग्गज और नामी शख्सियतें सकते में हैं। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल का कहना है कि जब भी उन्हें पहले मुख्य वास्तुकार एमएन शर्मा को मिलने का मौका मिला तो उनका जनून देखकर वह हैरान रह जाते थे वह हमेशा शहर की समस्याओं पर ही चितिंत होते थे।
विज्ञापन


वह अपने आप में चंडीगढ़ के लिए एक संस्था दे उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में चंडीगढ़ के निर्माण में योगदान दिया। इससे शहरवासियों का भारी नुकसान हुआ है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि शर्मा के निधन से शहर का नहीं बल्कि देश का बड़ा नुकसान है। वह सभी वास्तुकारों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत थे। शहर को बनाने में उनका योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का कहना है कि एमएन शर्मा का शहर के विकास में अहम रोल रहा है। शर्मा की उपलब्धियों को यह शहर कभी नहीं भूल सकता है। शहर के अन्य वास्तुकारों के लिए भी वह रोल माडल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएन शर्मा निधन से चंडीगढ़ का बड़ा नुकसान

chandigarh people reactions on first indian chief architect mn sharma death
पहले इंडियन चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का देहांत
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का कहना है कि एमएन शर्मा के निधन से शहर का नुकसान हुआ है। उस आदमी का शहर के प्रति बिल्कुल स्पष्ट दृष्टिकोण था वह चाहते थे इस शहर की इस तरह से रचना हो कि सिटी ब्यूटीफुल दुनिया का सबसे सुंदर शहर बने इसमे वह काफी हद तक कामयाब भी हुए।

अंतिम क्षणों तक भी वह प्रशासन और शहरवासियों को अपना मार्ग दर्शन देते रहे। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि एमएन शर्मा का शहर को बनाने में ही नहीं बल्कि उसके बचाने में भी बड़ा योगदान रहा है।

शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनों को साकार करने के लिए मार्डन और सुंदर शहर का निर्माण किया। हम लोगों की सच्ची श्रद्वाजंली उनके प्रति तभी मानी जाएगी जब हम लोग उनके बनाए हुए शहर के स्वरूप को बनाए रखने में सहयोग दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed