फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh paid parkings list, read here

जेब ढीली करने को तैयार रहें, इस-इस पार्किंग में लगेंगे पैसे

Sun, 25 Oct 2015 10:31 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
chandigarh paid parkings list, read here

लोगों के लिए बेहद अहम खबर। अब उन्हें चंडीगढ़ की कई पार्किंग्स में वाहन खड़ा करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। नगर निगम ने घंटे के हिसाब से रेट तय करने की योजना बना ली है। इस योजना के जरिए निगम को हर साल 40 करोड़ रुपये पब्लिक से मिलेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए सभी सेक्टर्स की मार्केट्स को पेड करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इनमें से आधी से ज्यादा पार्किंग सेक्टरों की अंदरूनी मार्केट में होंगी। वसूली रेट भी घंटों के हिसाब से तय करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

 
हर चक्कर पर लगेंगे पैसे

प्रशासन का मानना है कि रिहायशी इलाकों में लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दिन में कई चक्कर सेक्टर की इनर मार्केट्स में लगाते हैं। वे जल्दी में होते हैं और वाहनों से ही मार्केट में आते हैं। ऐसे में इन मार्केट्स की पार्किंग पेड कर अच्छी वसूली की जा सकती है। अकेले सेक्टर-47 की ही इन मार्केट्स में 10 नई पार्किंगों को पेड करने की तैयारी है। अभी इनमें से कोई भी मार्केट पेड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज 45 हजार और वाहनों से वसूली होगी
प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने चंडीगढ़ में कुल 93 में पेड पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। मौजूदा समय में सिर्फ 26 पेड पार्किंग हैं। प्रस्ताव में यह अनुमान लगाया गया है कि नए पेड पार्किंग बनने से शहर में रोज 45 हजार और वाहनों से ठेकेदारों के माध्यम से वसूली की जा सकेगी। यह प्रस्ताव 29 अक्तूबर को नगर निगम की बैठक में पार्षदों की मंजूरी के लिए लाया जाएगा। मेयर पूनम शर्मा ने इस प्रस्ताव को सदन में लाने को पहले ही मंजूरी दे दी है।

12 करोड़ करेंगे खर्च
प्रस्ताव के अनुसार सभी इन मार्केट्स की पार्किंग को पेड बनाने से पहले सुधारने पर 12 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस समय नगर निगम को 26 पेड पार्किंग स्थल की नीलामी से हर साल 12 करोड़ रुपये की ही कमाई होती है। अनुमान है कि 67 और पेड पार्किंग स्थल बनाए जाने पर नगर निगम की कमाई 12 से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन को कामयाब करने के लिए कमाई भी बढ़नी जरूरी है। अभी दो माह पहले ही शहरवासियों पर हाउस टैक्स थोपा गया है।

यहां भी होगी पेड पार्किंग
सेक्टर-9 के इनर मार्केट सहित मध्य मार्ग पर 9 सी की पार्किंग
सेक्टर-8 के अंदरुनी बाजार की सभी पार्किंग
सेक्टर-15 की पटेल मार्केट और शोरूमों की पार्किंग
सेक्टर-17 में ताज होटल के सामने और नीलम सिनेमा के पास बनी पार्किंग
सेक्टर-18 सी और डी के बाजार की सभी पार्किंग
सेक्टर-19 केसदर बाजार और शोरूमों के सामने की पार्किंग
सेक्टर-20 के गुरुद्वारे के पास के बाजार की पार्किंग
सेक्टर-21 सी की पार्किंग
सेक्टर-22 में शास्त्री मार्केट सहित कुल 7 पार्किंग स्थल
सेक्टर-26 के मध्य मार्ग सहित सभी अन्य पार्किंग स्थल
सेक्टर-27 डी के बाजार में तीन पार्किंग
सेक्टर-21 सी के बाजार की पार्किंग
सेक्टर-29 बी और सी के बाजार की पार्किंग
सेक्टर-34 में गुरुद्वारे के पास मार्केट सहित 4 पार्किंग
सेक्टर-37 सी के बाजार के सभी पार्किंग
सेक्टर-40 सी की मार्केट की पार्किंग
सेक्टर-41 डी के बाजार के सभी पार्किंग स्थल
सेक्टर-44 के बाजार के 4 पार्किंग स्थल
सेक्टर-46 सी की अंदरूनी मार्केट के पार्किंग
सेक्टर-47 के सभी बाजारों में 10 पार्किंग
मनीमाजरा में 4 पार्किंगों को पेड किया जाएगा जिनमें बंगाली स्वीट्स के सामने का एरिया भी शामिल है। नगर निगम के अनुसार इस अकेली पार्किंग क्षमता 750 वाहनों की है।

पेड पार्किंग स्थलों की संख्या और रेट बढ़ाने का प्रस्ताव पर पहले नगर निगम की बैठक में चर्चा होगी। शहर वासियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, बल्कि लोगों को स्मार्ट पार्किंग सिस्टम मिलेगा।

- भावना गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम

सेक्टरों की इनर मार्केट्स में पेड पार्किंग नहीं होनी चाहिए। इन मार्केट्स में लोगों को अपनी रोजमर्रा की चीजों के लिए दिन में कई चक्कर लगाने होते हैं। इससे बाजार पर भी बुरा असर पड़ेगा।
- चरणजीव सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed