{"_id":"6210067e7a08f66d8a27e2da","slug":"chandigarh-non-covid-beds-hospitals-preparing-open-for-patients-chandigarh-news-pkl442450946","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के कोविड बेड गैर कोविड मरीजों के लिए खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों के कोविड बेड गैर कोविड मरीजों के लिए खोलने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार कम होते ही गैर कोविड मरीजों के इलाज की राह आसान होने लगी है। पहले चरण में अस्पतालों में फिजिकल ओपीडी शुरू कर दी गई है। वहीं, अब सर्जरी और अन्य बीमारियों के मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड को भी विस्तार देने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में पीजीआई अपने 400 बेड के कोविड अस्पताल में पुन: गैर कोविड मरीजों को इलाज देने की तैयारी कर रहा है। वहीं, जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 में आरक्षित कोविड बेड की संख्या कम करने की योजना बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार कोविड केयर सेंटर बंद कर दिए गए हैं। अगले एक हफ्ते तक स्थिति नियंत्रण में रही तो अस्पतालों के कोविड बेड की संख्या भी कम कर दी जाएगी।
मौजूदा समय में पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए 1274 बेड ऑक्सीजन व 239 बेड वेंटिलेटर के आरक्षित हैं। इस पर क्रमश: 33 और 11 मरीज भर्ती हैं। अन्य बेड खाली पड़े हुए हैं, जबकि वार्ड और बेड खाली न होने के कारण सर्जरी के मरीजों को सीमित संख्या में ऑपरेशन की डेट दी जा रही है।
सोमवार से एक से नहीं दो घंटे होगा पंजीकरण
गैर कोविड मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पीजीआई में ओपीडी के पंजीकरण की समय सीमा एक घंटे से बढ़ाकर दो घंटे करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी। फिलहाल, इस हफ्ते मरीजों को ओपीडी में पंजीकरण कराने के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक का ही समय मिलेगा। गौरतलब है कि जीएमसीएच 32 व स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी क्षमता से मरीज देखे जा रहे हैं, लेकिन पीजीआई संक्रमण के खतरे को देखते हुए धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है, इसलिए शुरुआती दौर में महज एक घंटे ही पंजीकरण की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
आरक्षित बेड और भर्ती मरीजों की संख्या
अस्पताल ऑक्सीजन बेड भर्ती मरीज
पीजीआई 380 18
जीएमसीएच 32 165 4
सेक्टर 48 84 0
जीएमएसएच 16 230 10
सेक्टर 45 27 1
नोट- वेंटिलेटर पर पीजीआई में 10 व जीएमसीएच 32 में 1 मरीज भर्ती है।