{"_id":"637d230efcc81f70297ad36a","slug":"chandigarh-no-internet-facility-in-11272-schools-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : पंजाब के 11272 स्कूलों में इंटरनेट सुविधा नहीं, 379 विद्यालयों में नहीं है छात्राओं के लिए शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : पंजाब के 11272 स्कूलों में इंटरनेट सुविधा नहीं, 379 विद्यालयों में नहीं है छात्राओं के लिए शौचालय
Wed, 23 Nov 2022 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:59 AM IST
सार
Chandigarh : मंत्रालय द्वारा करवाए गए ताजा सर्वेक्षण में सामने आया है कि पंजाब के कुल 27701 स्कूलों में से 11272 स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। 2021-22 के लिए करवाए सर्वेक्षण में सरकारी, निजी और अन्य स्कूल शामिल किए गए।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के यूडाईस प्लस (यूनिफाइड डिस्ट्रक्टि इन्फार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस) सर्वेक्षण में पंजाब के स्कूलों की स्थिति जहां कई मामलों में बेहतर है, वहीं सुविधाओं के मामले में और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
मंत्रालय द्वारा करवाए गए ताजा सर्वेक्षण में सामने आया है कि पंजाब के कुल 27701 स्कूलों में से 11272 स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। 2021-22 के लिए करवाए सर्वेक्षण में सरकारी, निजी और अन्य स्कूल शामिल किए गए। इस दौरान सामने आया कि राज्य में कुल 16429 स्कूलों में विद्यार्थी इंटरनेट सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्वच्छता और जनसुविधा के मामले में 379 ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्राओं के लिए शौचालय मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक राज्य में 27322 स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय चालू हालत में हैं, जबकि 26819 स्कूलों में छात्रों के लिए शौचालय काम कर रहे हैं। इसी तरह 27699 स्कूलों में पेयजल की सुविधा मिल रही है। केवल दो ही स्कूल ऐसे पाए गए, जहां पीने के पानी की सुविधा मौजूद नहीं है। वहीं 27690 स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए हैंड वॉश की सुविधा है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्षेत्र में स्कूल काफी पिछड़े हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के कुल 27701 स्कूलों में करवाए गए सर्वेक्षण में सामने आया है कि केवल 4571 स्कूल ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग कर रहे हैं। चालू शिक्षा सत्र में 16393 स्कूलों में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए चिकित्सा शिविर लगाए गए। इसके अलावा 2,7577 स्कूलों में पुस्तकालय की सुविधा मौजूद है, जबकि 1763 स्कूलों में डिजीटल लाइब्रेरी की सुविधा दी जा रही है। 27020 स्कूलों में अपना खेल का मैदान है। वहीं, 23994 स्कूलों का अपना किचन गार्डन भी है। इसके अलावा 2489 स्कूलों में सोलर पैनल भी प्रयोग किया जा रहा है।