फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh night was colder than Shimla for the second consecutive day

लगातार दूसरे दिन शिमला से ठंडी रही चंडीगढ़ की रात

Mon, 21 Dec 2020 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh night was colder than Shimla for the second consecutive day
रोज गार्डन में सुहाने मौसम का आनंद लेते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। दिन के तापमान से तो थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन रात का तापमान अब भी शहरवासियों को परेशान कर रहा है। लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ की रात शिमला से ज्यादा ठंडी दर्ज की गई है। शनिवार की रात शिमला का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस। यह अब तक सबसे कम तापमान रहा है। शुक्रवार रात का चंडीगढ़ का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शिमला का 4.4 डिग्री सेल्सियस। बीते दिनों के मुकाबले रात के तापमान में प्वाइंट वन की गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर के पास सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसका ज्यादा असर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं। साथ ही दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार को बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले कुछ दिन ठंड से राहत रहेगी। मंगलवार से सुबह और शाम को दोबारा से धुंध छा सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में जबरदस्त ठंड रिकार्ड की जा सकती है। कुछ जगहों पर पाला भी गिर सकता है। चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से ठंड जारी है। ठंड की एक वजह बीते दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी रही है। उसके बाद मैदानी इलाकों में लगातार बर्फीली हवाओं का आगमन जारी है। इस वजह से दिन व रात के तापमान में गिरावट आई थी।
विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश के आसार नहीं है। दिन के तापमान स्थिर रहेंगे, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed