फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh news: Politics will heat up in Haryana before budget session

हरियाणा में बजट सत्र से पहले चाचा-भतीजा और हुड्डा के बीच गर्माएगी सियासत

Mon, 25 Jan 2021 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh news: Politics will heat up in Haryana before budget session
अभय सिंह चौटाला - फोटो : ani

हरियाणा में किसान आंदोलन के बीच चल रही सियासत के बीच गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने और इस्तीफा देने को लेकर जंग छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां वर्तमान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर अड़े हैं। वहीं, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने 27 जनवरी को इस्तीफा देने का मन बना लिया है। अभय के इस्तीफे के साथ ही सियासत गर्माएगी, क्योंकि अभय का यह मानना है कि उनके बाद कई और विधायक इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन


अभय का मानना है कि जो विधायक ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें अपने हलके में जनता का सामना करना मुश्किल होगा जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी जजपा के नेताओं को होगी। सरकार में उपमुख्यमंत्री और रिश्ते में भतीजे दुष्यंत चौटाला का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो लोग देवीलाल के नाम पर किसानों को गुमराह करके सत्ता में आए हैं उनके लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि इनका भविष्य तो इस आंदोलन ने तय कर दिया है। मैंने विधानसभा में कहा था कि जो लोग इस बिल को ठीक कहेंगे उनकी तीन पीढ़ियां गांव में पंच बनने की भी हकदार नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा वाले भाजपा में शामिल होंगे
अभय चौटाला ने कहा कि जजपा के जो लोग लूट खसोट में शामिल हैं और जिनकी फाइलें तैयार हो गई हैं, वे लोग आने वाले समय में भाजपा में शामिल होंगे। जबकि इनेलो काडर के लोग जो भ्रमित हो गए थे, वे आने वाले समय में वापस इनेलो में लौट आएंगे।

दुष्यंत से लेकर उनके पिता तक को मैने चुनाव लड़वायां
अभय ने कहा कि मुझे नान सीरियस पॉलीटीशियन कहने वाले दुष्यंत से यह पूछो कि उन्हें एमपी का पहला चुनाव किसने लड़वाया था। उनके पिता अजय चौटाला को डबवाली से चुनाव किसने लड़वाया था। जब ओम प्रकाश चौटाला टिकट नहीं देना चाहते थे, तब मैने रातों रात फैसला करवा कर अजय को डबवाली से टिकट दिलवा कर चुनाव लड़वाया था।


हुड्डा को पहले लाना चाहिए था अविश्वास प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर अड़े हैं। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव पहले लाना चाहिए था।

मैं बजट सत्र के पहले दिन अविश्वास प्रस्ताव लेकर आऊंगा। हमने तो इस विषय में राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम हरियाणा

अभय चौटाला नॉन सीरियस पॉलीटीशियन हैं। जहां तक हुड्डा के अविश्वास प्रस्ताव का सवाल है वह उन्हें सदन में खुद पता चल जाएगा कि वे कहां स्टैंड करते हैं।
दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed