{"_id":"5f2fdb5a8ebc3e3cdd24d5e8","slug":"chandigarh-news-in-hindi-plan-to-put-flower-garden-in-sukhna-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: फूलों से महकेगी सुखना झील, अलंकृत उद्यान की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: फूलों से महकेगी सुखना झील, अलंकृत उद्यान की तैयारियां जोरों पर
Sun, 09 Aug 2020 04:54 PM IST
ajay kumar
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी उद्यान विभाग सुखना लेक को फूलों से महकाने की तैयारी में लगा हुआ है। इसके लिए अलंकृत उद्यान (लैंड स्केपिंग) की कार्य योजना बनाई जा रही है, जल्द ही लेक के आसपास धरातल पर कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में उद्यान विभाग जीनिया सहित अन्य फूलों के पौधों की रोपाई करेगा।
विज्ञापन
अलंकृत उद्यान को तीन चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में सीजनल पौधों को रोपित किया जाएगा। इसकी शुरुआत जीनिया सहित अन्य फूलों के पौधों को रोपकर की जाएगी। दूसरे चरण में सालभर महकने वाले पौधों को और तीसरे चरण में दूसरे देशों से फूलों के पौधों को मंगाकर रोपा जाएगा।
विज्ञापन
रोइंग के लिए भी फेमस सुखना
सुखना झील में एशियन रोइंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता था। एशिया के सबसे लंबे रोइंग और याटिंग चैनल के रूप में भी यह झील प्रसिद्ध है। स्कीइंग, सर्फिंग और स्कलिंग जैसे अन्य वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी यह काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
क्या होता है अलंकृत उद्यान
वृक्ष, झाड़ियों, लताओं व फूलों का ऐसा स्थान जो प्राकृतिक वनस्पतियों व कृत्रिम साधनों के मिले-जुले रूप में वैज्ञानिक व कलात्मक उपायों द्वारा सुसज्जित किया गया हो, अलंकृत उद्यान कहलाता है। अनेक प्राकृतिक स्थल जो आकर्षक व प्रिय नहीं होते उन्हें वनस्पतियों के जरिए कलात्मक रूप प्रदान किया जा सकता है, इसे लैंड स्केपिंग कहते हैं।
सुखना को महकाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्ययोजना के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम पूरा हो चुका है। जल्द ही धरातल पर काम दिखने लगेगा। -परवेश शर्मा, ईई, उद्यान विभाग, चंडीगढ़