फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News In Hindi: Nagar Kirtan In Chandigarh

चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Thu, 17 Dec 2020 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News In Hindi: Nagar Kirtan In Chandigarh
चंडीगढ़ में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन। - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो सिख इतिहास कुबार्नियों से भरा पड़ा है, पर 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी की मिसाल पूरी दुनिया में नहीं मिलती है। उन्होंने दूसरों के धर्म को बचाने के लिए अपने शीश की कुर्बानी दी। उनके शहीदी दिवस पर गुरुवार को चंडीगढ़ में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शुरू होने से पहले दिल्ली में कृषि कानून को वापस कराने के लिए बैठे किसानों की जीत के लिए अरदास की गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नगर कीर्तन चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी की ओर से चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन और अलग-अलग गुरुद्वारों, धार्मिक और सामजसेवी संस्थाओं के सहयोग के साथ सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब से सजाया गया। सचखंड पालकी साहिब जत्था की ओर से बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाई गई पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब सुशोभित थे। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पब्लिक स्कूल सेक्टर- 35 और श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर- 40 के बच्चे और अध्यापक अपने बैंड के साथ चल रहे थे। बैंड बाजे धार्मिक धुनें बिखेर रहे थे। गतका पार्टियों ने जौहर दिखाकर माहौल को रोमांचक बनाया। 

नगर कीर्तन का रूट...

यह नगर कीर्तन सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सेक्टर- 17 के बस स्टैंड से होते हुए सेक्टर- 8 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। वहां से सेक्टर- 7 के गुरुद्वारा साहिब होकर सेक्टर- 19, 27, 30, 20, 21, 22, 23 गुरुद्वारा, सेक्टर- 36 से होता हुआ सेक्टर- 37 के गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हो गया। 

नगर कीर्तन का गुरुद्वारा कमेटियां, मार्केट एसोसिएशन और समाजसेवी संगठनों की ओर से जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विविध प्रकार के लंगर भी लगाए थे। चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह सहगल और महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने नगर कीर्तन में शामिल होने वाली संगत का धन्यवाद किया।



इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन जत्थेदार तारा सिंह, महासचिव रघबीर सिंह रामपुर, नैब सिंह दाउमाजारा, जसबीर सिंह उप्पल, इंदरजीत सिंह बिटटू, समाजसेवी परमदीप सिंह भबात, प्रेम सिंह मलोया, बाबा अजीत सिंह सैनी, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह ओबेराय, इंदरपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, रछपाल सिंह, तेजिंदर पाल सिंह सहित धार्मिक और राजनीतिक नेता के अलावा बड़ी संख्या में संगत पहुंची।  



संत बाबा राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
नगर कीर्तन शुरू होने से पहले अरदास की गई।  इस दौरान दिल्ली में कृषि कानून को वापस कराने के लिए बैठे किसानों के जीत की अरदास की गई। वहीं संत बाबा राम सिंह जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर कीर्तन के दौरान खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था ने ट्रैफिक कंट्रोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed