फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Gangster Lawrence Bishnoi file Petition in high court

लॉरेंस बिश्नोई को सता रहा विकास दुबे की तर्ज पर एनकाउंटर का डर, हाईकोर्ट में याचिका दायर की

Wed, 26 Aug 2020 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Aug 2020 10:55 PM IST
सार

  • कहा- कोर्ट में पेश करने ले जाते समय मेरे हाथ-पांव बांधकर रखे जाए ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो
  • पहले भी सिरसा और चंडीगढ़ की अदालत में पेशी के दौरान इसी तरह की शर्त संबंधी लगाई है याचिका 

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Gangster Lawrence Bishnoi file Petition in high court
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने विकास दुबे की तर्ज पर हरियाणा पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने की आशंका जताई है। उसने सुरक्षा तथा पेशी के दौरान हाथ पैर बांधकर पेश करने की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है। यह याचिका उसने किसी भी तरह की अपेक्षित अनहोनी से बचने के लिए दायर की है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए बिश्नोई ने कहा कि 31 जुलाई को हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डबवाली में उसके खिलाफ हत्या व विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था। वर्तमान में वह राजस्थान के भरतपुर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है और हरियाणा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाना चाहती है। 
विज्ञापन


बिश्नोई ने आशंका जताई कि जिस प्रकार कानपुर पुलिस ने विकास दुबे को एनकाउंटर में मार दिया, उसी प्रकार उसकी हत्या भी एनकाउंटर दिखाकर की जा सकती है। बिश्नोई ने उच्च न्यायालय से अपील की कि जब हरियाणा पुलिस उसे लेकर जाए तो उसे उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि विकास दुबे की तर्ज पर उसका भी एनकाउंटर न कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उसे ले जाते हुए उसके हाथ पांव बांधकर रखे जाएं ताकि पुलिस की हथियार छीन कर भागने का प्रयास करते हुए एनकाउंटर करने की कहानी साबित न हो पाए। इससे पहले भी चंडीगढ़ और सिरसा की अदालत में पेशी के दौरान इसी तरह की शर्त लगाकर बिश्नोई ने याचिका दाखिल की है।

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed