फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh news: data of covid case gone down during winters

कोरोना: सर्दी में घटा मौत का आंकड़ा और संक्रमण, फिर भी सावधानी की सलाह

Mon, 15 Feb 2021 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh news: data of covid case gone down during winters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उम्मीद के विपरीत प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले  सर्दी में कम हुए हैं। गर्मी में जहां पूरे हरियाणा में केसों की संख्या रोजाना एक हजार के पार थी, वहीं अब यह संख्या घट कर 100 से भी नीचे आ गई है। बढ़ती रिकवरी दर और घटते केसों व घटती मृत्यु दर को लेकर डाक्टर उत्साहित हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अब भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। उसका कहना है कि केस कम हुए हैं, लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है।  

विज्ञापन


मार्च में जैसे ही कोरोना के केस आने शुरू हुए तो कुछ शोध के बाद डाक्टरों का आंकलन था कि मई जून में केस कम हो जाएंगे, लेकिन ऐसा कोई चमत्कार नहीं हुआ। उल्टे केसों की संख्या लगातार बढ़ती गई और मौत का आंकड़ा भी। जैसे ही सर्दी शुरू हुई तो नवंबर 2020 से ही कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने लगा।
विज्ञापन


यह आंकड़ा धीरे धीरे 100 से भी घट गया। इस समय प्रदेश में रोजाना औसतन 60 से 70 नए मामले सामने आ रहे हैं। वो भी गुरुग्राम, पंचकूला और फरीदाबाद में ज्यादा हैं, जबकि अन्य जिलों  में यह संख्या काफी कम है। 10 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां पर पिछले काफी दिनों से एक भी केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


77 केस, किसी की मौत नहीं
रविवार को प्रदेश में 77 नए केस मिले हैं। 77 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर,पलवल, फतेहाबाद, नूंह और चरखीदरी में एक भी केस नहीं मिला। गुरुग्राम में 20 और यमुनाननगर में 11 केस मिले, जबकि शेष जिलों में 10 से नीचे ही मामले आए हैं। रिकवरी दर बढ़कर 98.55 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। कोरोना पॉजिटिव होने का रेट 4.94 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed