{"_id":"605f8961de178e75b22efb09","slug":"chandigarh-news-corona-update-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 जैसे हुए पंजाब के हालात : महीने भर में तीन हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 जैसे हुए पंजाब के हालात : महीने भर में तीन हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या
Sun, 28 Mar 2021 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:07 AM IST
सार
- दो और जिलों में बढ़ा संक्रमण, राज्य के 8 जिलों में 70 से 80 फीसदी मिल रहे मरीज
- एक्टिव मामलों की संख्या भी 22652 पहुंची, फरवरी में संख्या थी 500
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों से हालात 2020 की तरह हो गए हैं। एक माह में संक्रमितों की संख्या 3000 के पार पहुंच चुकी है। राज्य के सिर्फ 8 जिलों में ही 70-80 फीसदी संक्रमण के नए मामले मिल रहे थे, अब दो और जिलों में संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। एक्टिव मामलों की संख्या 500 से बढ़कर 22652 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
बढ़ते संक्रमण के दायरे के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने नमूनों की संख्या 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार कर दी है। अब तक पंजाब में 5782674 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 226059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। बढ़ते संक्रमण के कारण फिर राज्य में 2020 जैसे हालात बनने लगे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 3176 तक पहुंच गई। यह 2021 में सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं। सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, फरवरी में 500 के करीब सक्रिय मामले थे, जो बढ़कर 22652 तक पहुंच गए हैं। अब तक पंजाब के आठ जिलों लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और फतेहगढ़ साहिब में ही संक्रमण के 70 से 80 फीसदी मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब दो और जिले गुरदासपुर और बठिंडा में संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। साथ ही इन जिलों में मौत के भी सबसे अधिक मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
8 मार्च को मिला था पहला संक्रमित
पंजाब में कोरोना संक्रमित का पहला केस अमृतसर में 8 मार्च 2020 को मिला था। होशियारपुर का रहने वाला यह व्यक्ति हवाई मार्ग के जरिये अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था। अमृतसर में अब तक संक्रमण से 655 लोग दम तोड़ चुके हैं।
46 की हुई मौत, 2820 नए मामले आए
पंजाब में शनिवार को 13 जिलों में 46 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई और 2820 संक्रमण के नए मामले आए। संक्रमण से हुई 46 मौतों में अमृतसर में 3, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 11, जालंधर में 5, लुधियाना में 5, मुक्तसर में 1, पठानकोट में 1, पटियाला में 8, रोपड़ में 2, एसबीएस नगर में 3, तरनतारन में 4 शामिल हैं।