फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh news: After Punjab-Haryana, preparation for strictness in Chandigarh as well

अलर्ट : पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज

Mon, 03 May 2021 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 02:55 AM IST
सार

  • यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर शहर के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद करेंगे फैसला़
  • चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है

विज्ञापन
Chandigarh news: After Punjab-Haryana, preparation for strictness in Chandigarh as well
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक घर को चिह्नित करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी... - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।

विज्ञापन


यूटी प्रशासक ट्राइसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर से मोहाली व पंचकूला में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के बाद ही यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। अब पंजाब और हरियाणा की ओर से नए आदेशों के बाद यूटी प्रशासन भी ट्राइसिटी में सख्ती के लिए फैसला ले सकता है। 
विज्ञापन


इस संबंध में प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की ओर से लॉकडाउन और पंजाब की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी चंडीगढ़ में नए प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है और सोमवार को होने वाली वॉर रूम की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इस समय लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इस पर सभी की सहमति न मिलने के चलते ही वह अब तक लंबा लॉकडाउन नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल शहर में लागू हैं ये सख्ती
शहर में फिलहाल रात्रि और वीकेंड कर्फ्यू है। शहर में रोजाना शाम 6 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहता है। इसके अलावा प्रशासन ने हर शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया है। हालांकि, शहर के व्यापारी लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि पिछली बार लगे लॉकडाउन से अभी तक वह उबर नहीं पाए हैं, ऐसे में अगर प्रशासन ने एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया तो स्थितियां बेहद खराब हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार यूटी प्रशासन अगर सोमवार से नई सख्ती लागू करता है तो उसमें भी अनिवार्य सेवाओं की मंजूरी होगी।

ट्राइसिटी में कोरोना से 18 की मौत, 2379 संक्रमित मिले
ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से 18 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2379 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 860, मोहाली में 1045  और पंचकूला में 464 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 7, मोहाली के 7 और पंचकूला के 4 लोग शामिल हैं।


शहर में रविवार को जिन सात मरीजों की मौत हुई, उनमें से छह संक्रमित उम्र 60 साल से कम, जबकि एक 72 वृद्ध शामिल हैं। उधर, एकांतवास में रखे गए 483 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 4010 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 860 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 124 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 7592 पर पहुंच गई है। अब तक  496 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed