फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh near the victory, Odisha allout on 88 run

चंडीगढ़ जीत के करीब, ओडिशा 88 पर ढेर

Fri, 31 Jan 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh near the victory, Odisha allout on 88 run
चंडीगढ़। तरनप्रीत सिंह और भागमेंदर सिंह लादेर के ऑल राउंड प्रदर्शन की बदौलत सेक्टर 26 स्थित जीएमएसएस स्कूल में खेली जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ ने ओडिशा के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। ओडिशा टीम को मात्र 88 रन पर ढेर करके चंडीगढ़ की टीम ने 238 रन बनाए और 150 रन की बढ़त बना ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा छह विकेट के नुकसान पर 46 रन बना चुका है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह धुंध के चलते मैच करीब डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। ओडिशा ने सात विकेट के नुकसान पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसमें मात्र एक रन ही अभी जोड़ा था कि गेंदबाज मनदीप सिंह ने हर्षित राठौर (7) के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद गेदबाज भागमेंदर सिंह लादेर ने श्यामासागर बल (23) को आउट कर पारी का अपना पांचवां विकेट हासिल किया। निपुण पंडिता ने पुछल्ले बल्लेबाज प्रीत सिंह चौहान को 13 रन पर आउट करके ओडिशा की पूरी टीम 40वें ओवर में 88 रन पर ढेर कर दी। गेंदबाजी में भागमेंदर सिंह लादेर सबसे सफलतम गेंदबाज रहे। उन्होंने 16 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए। मनदीप ने 35 रन देकर तीन विकेट लिए। निपुण और हर्षित को एक-एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम की शुरुआत उत्साहजनक नहीं रही। मैच के 6वें ओवर में राहुल चैाधरी ने मोनार्क गोयल को 10 रन पर आउट करके चंडीगढ़ को झटका दिया। इसके बाद जगमीत सिंह भी मात्र 17 रन बनाकर प्रीत सिंह चौहान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। तब स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 35 था। वहीं पिछले मैच में शतक जड़ चुके तरनप्रीत ने दूसरा छोर संभाले रखा और नए बल्लेबाज संयम सैनी के साथ स्कोर को 72 रन तक ले गए। इसी बीच पारी के 21वें ओवर में कार्तिक बिसवाल ने सैनी (17) का विकेट लिया। टीम अब क्रीज पर डटे तरनप्रीत और कप्तान अमृत लुबाना से लंबी पारी की उम्मीद कर ही रहे थे, लेकिन गेंदबाज प्रीत सिंह ने लुबाना को 13 रन पर आउट करके टीम के मनसूबों पर पानी फेर दिया। तब चंडीगढ़ के चार विकेट के नुकसान पर 112 रन थे। तरनप्रीत और भागमेंदर सिंह लादेर की जोड़ी ने 67 रन की सांझेदारी निभाकर टीम के लिए संकटमोचन का काम किया। गेंदबाज राहुल चौधरी ने शतक के करीब पहुंच रहे तरनप्रीत को 83 रन पर आउट किया। तरनप्रीत ने पारी में 11 चौक्के और दो छक्के जड़े। तरनप्रीत के आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। संजीत साहू चार व निपुण पंडिता 19 रन बनाकर आउट हुए। भागमेंदर सिंह लादेर 45 रन पर हर्षित राठौर का शिकार बने। राहुल चौधरी ने पुछल्ले बल्लेबाजों शिवांग सैनी (3) और मनदीप सिंह (0) को रन आउट कर 46वें ओवर तक पूरी टीम 238 रन पर समेट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा का टूटा मनोबल, दूसरी पारी में भी नहीं दिखा जोश
मैच में 150 रनों से पीछे चल रही ओडिशा दिन में दूसरी बार बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले ओवर में ही निपुण पंडिता ने अमृत खतुआ को शून्य पर आउट किया। वहीं अगले ही ओवर में मनदीप सिंह ने स्वास्तिक समल को भी शून्य पर आउट किया। पांचवें ओवर में लादेर ने गेंद संभाली और राहुल चौधरी को दो रन पर आउट कर ओडिशा के खेमे में खलबली मचा दी। राहलु के आउट होने पर टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर सात रन हो गया। इसके बाद गेंदबाज मनदीप सिंह ने कार्तिक बिसवाल को एक रन पर एलबीडब्लयू आउट किया। लादेर का कहर फिर बरपा और इस बार शुभम शत्रुजीत को पांच रन पर क्लीन बोल्ड किया। 12वें ओवर में कप्तान लुबाना ने भी गेंदबाजी में हाथ अजमाया और श्यामासागर बल (5) को आउट कर 34 रन पर छठा विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed