{"_id":"63f459eb04ae166ee40fe453","slug":"chandigarh-municipal-corporation-started-campaign-to-issue-challan-on-not-segregating-waste-at-home-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: गीला और सूखा कचरा अलग न करने पर चंडीगढ़ निगम सख्त, काटे 786 चालान, कहा-और सख्ती होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: गीला और सूखा कचरा अलग न करने पर चंडीगढ़ निगम सख्त, काटे 786 चालान, कहा-और सख्ती होगी
Tue, 21 Feb 2023 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:21 AM IST
सार
निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना स्वच्छता अभियान में शहर को पहले पायदान पर लाना संभव नहीं है। जागरूकता के बावजूद लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर पर ही गीला और सूखा कचरा अलग न करने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम ने चालान काटने का अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को पहले दिन निगम ने 786 लोगों के चालान काटे। चालान की राशि पानी के बिल के साथ जोड़कर भेजी जाएगी। लोगों को चेतावनी दी गई है कि उनके घरों के कूड़े को लगातार जांचा जाएगा और लगातार लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना स्वच्छता अभियान में शहर को पहले पायदान पर लाना संभव नहीं है। जागरूकता के बावजूद लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एमआरएफ के साथ-साथ प्रसंस्करण संयंत्र में यह देखा गया है कि गीला कचरा ज्यादा मिल रहा है। उसमें सूखा कचरा कम है जो खाद बनाने की प्रक्रिया पर प्रभाव डालता है इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि इसे सुनिश्चित करने के लिए चालान किए जाएं ताकि लोग अपने सूखे व गीले कचरे को ठीक से अलग करना शुरू कर दें। अभियान के दौरान प्रत्येक घर के कचरे की जांच की जाएगी। साथ ही, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वालों के प्रदर्शन को भी इसमें जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
रंगों के हिसाब से बना लें कूड़ेदान
गीले कचरे को हरे और सूखे कचरे को नीले कूड़ेदान में लोगों को डालना है। खतरनाक कचरे के लिए एक काले रंग का कूड़ादान और सैनिटरी कचरे के लिए एक लाल कूड़ादान लगाना होगा। ऐसा करने से लोगों को अलग-अलग कूड़ा डालने की आदत होगी और घरों से कूड़ा लेने आने वाली गाड़ी को भी अलग-अलग कूड़ा देने में आसानी होगी।
विज्ञापन