फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh municipal corporation polls, Niminations, mc elections 2016

एमसी चुनाव: मेयर से ज्यादा अमीर पत्नी, उम्मीदवारों में पूर्व मेयर करोड़पति

Tue, 29 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal corporation polls, Niminations, mc elections 2016
नामांकन दाखिल करने पहुंचे मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के मेयर अरुण सूद की पत्नी के पास पति के मुकाबले में ज्यादा चल और अचल संपत्ति है। सूद ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया है उसमें अपनी वार्षिक कमाई जो आयकर रिर्टन के समय दिखाई गई है वह मात्र एक लाख 61 हजार 431 रुपये बताई है। जबकि पत्नी अंबिका सूद की सालना कमाई 10 लाख 82 हजार 801 रुपये है। पत्नी के पास 24 लाख (800 ग्राम) के सोने के आभूषण हैं। मेयर की पत्नी पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


इसी तरह से मेयर अरुण सूद के नाम पर कोई कार भी नहीं है जबकि पत्नी के नाम पर दो गाड़ियां हैं। नामांकन में चल संपति की कुल कीमत मेयर ने 8 लाख 77 हजार बताई है जबकि पत्नी की कुल संपति की कीमत 46 लाख 45 हजार बताई है। पत्नी के नाम पर गाड़ी का लोन 5 लाख रुपये पेंडिंग है। मेयर के नाम देनदारी 15 लाख 12 हजार रुपये है जबकि पत्नी पर 20 लाख 12 हजार रुपये है।
विज्ञापन


 मलिक सबसे अमीर दंपति, लग्जरी गाड़ियां भी
भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवारों में पूर्व मेयर राज बाला मलिक सबसे ऊपर हैं। मलिक दंपति करोड़पति हैं। नामांकन में पूर्व मेयर राज बाला मलिक ने जो जानकारी दी है उसमें उनके नाम पर एक मर्सडीज कार है, जबकि उनके पति एडवोकेट राम मलिक के नाम पर एक पजेरो और एक फार्च्यून गाड़ी है। मालूम हो कि मलिक के पति पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मशहूर वकील हैं। पूर्व मेयर राज बाला मलिक के पास 18 और उनके पति के पास 22 लाख की चल संपत्ति है। पूर्व मेयर राज बाला मलिक के नाम पर 1 करोड़ 48 लाख और पति के नाम पर तीन करोड़ 26 लाख की अचल संपति है। पूर्व मेयर राज बाला मलिक के पास 9 लाख और पति राम मलिक के पास एक लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। पूर्व मेयर राज बाला मलिक भी पेशे से वकील हैं। राज बाला मलिक ने बेटी को कवरिंग कैंडिडेट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर और कैंथ के नाम पर कोई कार नहीं

chandigarh municipal corporation polls, Niminations, mc elections 2016
satish kainth - फोटो : File Photo
कैंथ के नाम पर कोई कार नहीं
भाजपा पार्षद सतीश कैंथ के नाम पर न तो कोई प्रॉपर्टी है और न ही कोई कार है। उनके पास दो लाख 10 हजार का और पत्नी के पास दो लाख 40 हजार रुपये के सोने के आभूषण हैं। पत्नी के नाम पर 47 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। कैंथ की वार्षिक कमाई दो लाख 59 हजार है जबकि पत्नी की कमाई एक लाख 72 हजार रुपये है। कैंथ ने जानकारी दी है कि उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था लेकिन इस वर्ष 29 जुलाई को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर मामला खारिज कर दिया गया है। कैंथ के बैंक खाते में 80 और पत्नी के बैंक खाते में 30 हजार रुपये की राशि है। यह जानकारी कैंथ नामांकन के आवेदन में दिया है।

आशा के पास 12 लाख का सोना
भाजपा उम्मीदवार आशा जसवाल ने नामांकन में जानकारी दी है कि उनके पास 12 लाख रुपये के 400 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। साथ ही उनके नाम पर एक कार है। जसवाल के पास 27 लाख की चल और दो करोड़ की अचल संपत्ति है। आशा जसवाल की 10 लाख की देनदारी है। जबकि पति के पास तीन करोड़ की अचल संपत्ति है।

नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह ढिल्लो और उनकी पत्नी के नाम पर 18 लाख रुपये की चल संपत्ति है जिनमें 4 लाख रुपये की चल संपत्ति ढिल्लो के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed