{"_id":"615933448ebc3e762a6750a2","slug":"chandigarh-municipal-corporation-organized-cycle-rally-on-azadi-ka-amrit-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: नगर निगम ने 7.5 किमी तक आयोजित की साइकिल रैली, राज्यपाल बनवारी लाल ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: नगर निगम ने 7.5 किमी तक आयोजित की साइकिल रैली, राज्यपाल बनवारी लाल ने दिखाई हरी झंडी
Sun, 03 Oct 2021 10:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:18 AM IST
सार
मेयर रविकांत शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 75 घंटे तक इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में विभिन्न आयोजन कराए गए। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, वहीं बड़ों के लिए भी कई खेल आयोजित हुए।
विज्ञापन
साइकिल रैली का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम ने रविवार को सुखना लेक से सेक्टर 16/23 के चौक तक साइकिल रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इसमें शहर के हर वर्ग ने हिस्सा लिया। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इसी के साथ छह दिनों से चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन
आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने बताया कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव होने के कारण रैली में कम से कम 75 लोगों की भागीदारी तय की गई थी। 7.5 किमी की रैली को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर ही रवाना किया गया। इसके साथ सेक्टर 16/23 के चौक पर कबाड़ से बनी एक साइकिल को लगाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
मेयर रविकांत शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 75 घंटे तक इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में विभिन्न आयोजन कराए गए। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, वहीं बड़ों के लिए भी कई खेल आयोजित हुए।