फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation Elections: Aam Aadmi Party defeated Congress in Chandigarh After Delhi

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: पहले दिल्ली और फिर चंडीगढ़ में आप ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा, विपक्ष का अधिकार भी छीना

Thu, 30 Dec 2021 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation Elections: Aam Aadmi Party defeated Congress in Chandigarh After Delhi
चंडीगढ़ निगम चुनाव में जीत से उत्साहित आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहर में विजय मार्च निकाला। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस मुक्त भारत की बात बेशक भाजपा करती हो, लेकिन भाजपा के इस अभियान को सफल आम आदमी पार्टी बना रही है। आप ने पहले दिल्ली में कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया और अब चंडीगढ़ में तीसरे नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। नगर निगम में वर्ष 1996 से सत्ता और विपक्ष की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस आज दौड़ से ही बाहर होती नजर आ रही है। ऐसे में धीरे-धीरे एक-एक राज्य में कांग्रेस का पिछड़ना समर्थकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ निगम चुनाव में कांग्रेस ने बेशक चार से बढ़कर आठ सीटों पर कब्जा जमाया है, लेकिन आप ने उसका पूरा खेल बिगाड़ दिया है। सीट बढ़ने के बाद भी कांग्रेस ने निगम में विपक्ष का भी दर्जा खो दिया। जबकि, निगम चुनाव आम आदमी पार्टी ने पहली बार लड़ा और 14 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस चुनाव में 12 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस 8 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़क गई। 

विज्ञापन

यह है नगर निगम सदन की स्थिति....

आम आदमी पाटी    14
भाजपा                  12
कांग्रेस                   08
शिअद                   01

वोट प्रतिशत अव्वल, फिर भी पिछड़े

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक मत मिले हैं, लेकिन सीटों की संख्या कम रही। खास बात यह है कि आम आदमी को तीनों दलों से कम वोट मिले, लेकिन सीटें अधिक हैं। भाजपा को कांग्रेस से कम और आम आदमी पार्टी से अधिक वोट मिले, लेकिन सीटें आप से कम और कांग्रेस से अधिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वोट प्रतिशत 

कांग्रेस को 20.79 प्रतिशत
भाजपा को 29.30 प्रतिशत 
आप को 27.08 प्रतिशत 
आजाद को 7.10 प्रतिशत 
अन्य को 6.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed