फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation election is going to be a test for Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को सौंपा जिम्मा, अनुसूचित जाति वर्ग मतदाता को करेंगे प्रभावित

Thu, 11 Nov 2021 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 02:12 PM IST
सार

चंडीगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के लगभग 85 हजार लोग रहते हैं। साथ ही 2.15 लाख से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग और सिख समुदाय चंडीगढ़ में निवास करता है। कांग्रेस को विश्वास है कि सीएम चरणजीत चन्नी उन पर असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation election is going to be a test for Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं होने वाला है। कांग्रेस आलाकमान ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चन्नी को निगम चुनाव की अहम जिम्मेदारी दे दी है। इसकी बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि चंडीगढ़ में रहने वाली 3 लाख से अधिक अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग चुनाव में बड़ा असर डालेंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव-2021 दिसंबर में संभावित हैं। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक चुनाव को लेकर कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक दल चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए पूरी तरह से सक्रिय हैं। वर्तमान में नगर निगम पर भाजपा सत्तासीन है। पंजाब चुनाव से पहले होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को कांग्रेस भी अहम मान रही है। इस कारण पार्टी आलाकमान भी निगम चुनाव में सीधे नजर बनाए हुए हैं। यही कारण है कि आलाकमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस चुनाव की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का सीधा असर पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी पड़ेगा। इधर कांग्रेस नेताओं के अनुसार चन्नी को कमान देने की कुछ बड़ी वजह हैं, जिनमें पहली शहर में लगभग 85 हजार अनुसूचित जाति वर्ग के लोग यहां रहते हैं। साथ ही 2.15 लाख से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग और सिख समुदाय चंडीगढ़ में निवास करता है। इस वोट वर्ग को मुख्यमंत्री चन्नी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। दूसरी वजह यह भी मानी जा रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का पैतृक जिला चंडीगढ़ से जुड़ा है। इस कारण चन्नी का चंडीगढ़ में रहने वाले अधिकतर लोगों में अच्छा प्रभाव माना जाता है। वह आए दिन अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां होने वाले हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। इन्ही वजहों से आलाकमान के इस फैसले से चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल डोरा स्वामित्व को कांग्रेस बनाएगी ढाल
निगम चुनाव में कांग्रेस पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े फैसलों को भुनाएगी। इन फैसलों में पंजाब में लाल डोरा में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिए जाने का फैसला चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। बड़ी वजह यह है कि शहर में 22 गांव की जमीन लाल डोरा के तहत आती है। इसके अलावा सस्ती बिजली, पानी और 36 हजार मुलाजिमों को पक्का करने के फैसले भी चुनावी मुद्दा रहने वाले हैं।

स्टार प्रचारकों में सिद्धू भी
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार के साथ ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी निगम चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल रहेंगे। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को भी चुनाव में अलग-अलग जिम्मेदारियां पार्टी की ओर से दी जाएंगी।

पार्टी आलाकमान के इस फैसले का चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पार्टी को काफी फायदा मिलेगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहित के फैसलों से चंडीगढ़ के लोगों को भी सरोकार है। वह भी सस्ती बिजली, पानी और लाल डोरा की बाध्यता से निजात चाहते हैं। -सुभाष चावला, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed