फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation Election: Big mistake in mobile app made by Election Commission

चंडीगढ़ निगम चुनाव: सामने आई बड़ी गड़बड़ी, मोबाइल एप में महिला उम्मीदवारों के पति को बताया उनका पिता

Sat, 18 Dec 2021 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:54 PM IST
सार

चंडीगढ़ निगम चुनाव में इस बार 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन सभी में महिला उम्मीदवारों के नाम के बाद पति का नाम लिखा है लेकिन आयोग ने उसे ‘पिता’ लिख दिया है। एप को लांच हुए कई दिन बीच चुके हैं, लेकिन आयोग ने अपनी इस गलती को नहीं पहचाना।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation Election: Big mistake in mobile app made by Election Commission
मोबाइल एप में उम्मीदवार के पति के नाम के सामने लिखा पिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में चुनाव आयोग की तरफ से नगर निगम चुनाव को लेकर बनाए मोबाइल एप में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आयोग ने सभी महिला उम्मीदवारों के पति को उनका पिता बना दिया है। इस पर महिला उम्मीदवारों में काफी नाराजगी जताई है और इस बड़ी गलती को तुरंत ठीक करने की मांग की है।

विज्ञापन


आयोग ने ‘निगम चुनाव चंडीगढ़’ नाम से एक मोबाइल एप लांच किया है। इसमें सभी उम्मीदवारों की जानकारी, पोलिंग स्टेशन, शिकायत, अधिकारियों के मोबाइल नंबर, मतदाताओं की जानकारी समेत सभी आवश्यक सूचनाएं हैं। ये एप सिर्फ नगर निगम चुनाव के लिए ही बनाया गया है, लेकिन महिला उम्मीदवारों के मामले में बड़ी चूक हुई है। एप में ‘नो योर कैंडिडेट’ नाम से एक विकल्प है। इस पर क्लिक करने के बाद कोई भी व्यक्ति ये देख सकता है कि किस वार्ड पर कितने और कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं। उम्मीदवार से संबंधित हर तरह की जानकारी भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन


चुनाव में 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन सभी में महिला उम्मीदवारों के नाम के बाद पति का नाम लिखा है लेकिन आयोग ने उसे ‘पिता’ लिख दिया है। हैरानी की बात है कि एप को लांच हुए कई दिन बीच चुके हैं, लेकिन आयोग ने अपनी इस गलती को नहीं पहचाना। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर सभी पार्टियों की महिला उम्मीदवारों से बात की। सभी ने इसे गंभीर करार दिया और कहा कि यह गलत बात है। पिता और पति के रिश्ते में काफी अंतर होता है। आयोग इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकता है।क

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती पर तुरंत संज्ञान लें अधिकारी
राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जो किया गया है, वह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। आयोग और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। - गुरबक्श रावत, कांग्रेस उम्मीदवार

 

समझ से परे कैसे हुई चूक

यह एक बड़ी चूक है। यह बात समझ से परे है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों से इतनी बड़ी गलती कैसे हुई। आयोग को तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए इसे ठीक करना चाहिए। -सुनीता धवन, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी 


गलतियां खोजने वाले कर रहे हैं गलती
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी तरुणा मेहता ने कहा कि गलतियां खोजने वाले ही जब खुद गलतियां करेंगे, तो उसमें सुधार कौन करेगा। इस गलती को प्राथमिकता के आधार पर राज्य चुनाव आयोग को सुधारना चाहिए, क्योंकि इससे प्रत्याशी की छवि पर भी गलत प्रभाव पड़ता है।

राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों की सही जानकारी दी गई है। मोबाइल एप पर पिता के नाम के साथ स्लैश लगाकर पति का नाम लिखना चाहिए था। इस चूक का पता लगा है। प्राथमिकता के आधार पर इसे ठीक कर लिया जाएगा। - के. भंडारी, ओएसडी, राज्य चुनाव आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed