{"_id":"5995cd694f1c1be8148b48f6","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-on-chandigarh-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की बजाए, रात में आवारा लड़कों के घूमने पर लगाई जाए रोक: खेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की बजाए, रात में आवारा लड़कों के घूमने पर लगाई जाए रोक: खेर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kirron Kher
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर ने शहर में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की है। खासकर महिलाओं के साथ हो रहीं वारदातों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि रात में लड़कियों को घूमने से रोकने के बजाय लड़कों के घूमने पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। रात में आवारा घूमते लड़के ही घिनौनी वारदातें करते हैं।
खेर वीरवार को सेक्टर-49 स्थित सिविल डिस्पेंसरी के उद्घाटन के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर की चारदीवारी में रखना गलत है। खेर ने कहा ऐसे लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने पूरे समाज को शर्मसार किया है।
जब खेर से सवाल किया गया कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर इस प्रकार की घटना होने से लोगों में सरकार के प्रति किस प्रकार का संदेश जाएगा। इस पर खेर ने कहा कि लोगों की छोटी सोच व मानसिकता ही इस प्रकार की घटना को अंजाम देती है। अगर समाज में बहू-बेटियों को सुरक्षित रखना है, तो लोगों को अपनी सोच व मानसिकता को बदलना होगा।