फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरण खेर: राजनीतिक सवालों से हटके, पर्सनल सवालों के साथ हुआ 'संवाद'

Sun, 25 Jun 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher In Amarujala Samwad Program
Chandigarh MP Kirron Kher
मंच से राजनीतिक सवालों के जवाब देते किरण खेर को आपने अकसर सुना होगा लेकिन यहां सांसद खेर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की, देखिए
Chandigarh MP Kirron Kher In Amarujala Samwad Program
Chandigarh MP Kirron Kher
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं भाजपा सांसद व प्रख्यात कलाकार किरण खेर ने सभी मुद्दों पर खुलकर बात कीं। अपनी बेबाक शैली के लिए मशहूर किरण ने कहा कि राजनीति जिम्मेदारी के निर्वहन और सेवा भाव की वजह से पति और बेटे से दूर रहने का गम उन्हें हमेशा सताता रहता है।        
Chandigarh MP Kirron Kher In Amarujala Samwad Program
Chandigarh MP Kirron Kher
आलोचना से पहले मेरे बलिदान को भी देखें
सांसद खेर का कहना था कि लोग मेरी बहुत आलोचना करते थे। उन्हें लगता था कि मुंबई में रहने वाली चंडीगढ़ में कैसे टिक सकती है? जबकि सच कुछ और है। पिछले एक साल के भीतर वे सिर्फ दो बार मुंबई गई हैं। एक बार दीवाली के वक्त और दूसरी बार बेटे के जन्मदिन पर। न तो करवा चौथ पर गई और न ही मैरिज एनिवर्सरी पर। मैं अपने बेटे और पति को बहुत मिस करती हूं। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि जब भी मेरी आलोचना हो तो मेरे बलिदान को भी देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher In Amarujala Samwad Program
Chandigarh MP Kirron Kher
मैं राजनीतिज्ञ नहीं, स्पष्टवादी हूं
किरण खेर से जब पूछा गया कि वे सिल्वर स्क्रीन में अच्छा अभिनय करती हैं या राजनीति में। उनका सीधा जवाब था कि वे राजनीतिज्ञ नहीं हैं। जो सच होता है, बोल देती हूं। स्पष्टवादी हूं। मेरे मुंह से सच दो मिनट में निकल आता है। संसद सत्र में जमकर बोलती हूं। उस समय बोलने में बड़ा मजा आता है जब विपक्ष शोर मचाता है कि सरकार कोई काम नहीं कर रही। मुझे संसद से बहुत प्यार है।
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher In Amarujala Samwad Program
Chandigarh MP Kirron Kher
दिलीप कुमार, आमिर और सुशांत का अभिनय अच्छा
किरण खेर ने कहा कि उन्हें दिलीप कुमार का अभिनय बहुत अच्छा लगता है। उनकी एक्टिंग नेचुरल है। कामेडी हो या रोमांटिक। दोनों ही रोल में उन्हें अच्छी महारत हासिल है। आमिर अच्छा काम कर रहे हैं। सुशांत की अदाकारी भी अच्छी लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed