{"_id":"5fae4ce77bb6876d3238928a","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-discharged-from-gmch-32-after-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : हाथ की सफल सर्जरी के बाद सांसद किरण खेर को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : हाथ की सफल सर्जरी के बाद सांसद किरण खेर को अस्पताल से मिली छुट्टी
Fri, 13 Nov 2020 02:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर (फाइल फोटो)
हाथ की सफल सर्जरी के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को जीएमसीएच 32 से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर गर्ग के नेतृत्व में उनके हाथ की सर्जरी की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सर्जरी के बाद किरण खेर बिल्कुल ठीक हैं। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
फॉलोअप के लिए उन्हें 15 दिन बाद दोबारा अस्पताल बुलाया गया है। बता दें कि बुधवार देर रात किरण खेर अपने घर पर बिस्तर से उठते वक्त गिर गईं थीं। जिसके कारण उनके हाथ में फैक्चर हो गया था। जिसके बाद उन्हें जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की देर शाम उनके हाथ की सर्जरी की गई। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन