{"_id":"5d8ddbcc8ebc3e93d96589ee","slug":"chandigarh-modal-jail-in-26-january-parade-on-republic-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को राजपथ पर पूरा देश देखेगा चंडीगढ़ की ‘मॉडल जेल’ के कैदियों का ‘सृजन’, शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी को राजपथ पर पूरा देश देखेगा चंडीगढ़ की ‘मॉडल जेल’ के कैदियों का ‘सृजन’, शुरू हुईं तैयारियां
Fri, 27 Sep 2019 03:24 PM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 27 Sep 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
राजपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ ‘मॉडल जेल’ की प्रदर्शनी 26 जनवरी 2020 की परेड मे राजपथ पर देश भर के लोगों के सामने होगी। कैदियों के बनाए क्वालिटी प्रोडक्ट को बेचने वाले आउटलेट ‘सृजन’ की झलक भी देखने को मिलेगी। यूटी प्रशासन ने इसे थ्री डी मॉडल में तैयार करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। आर्ट एंड कल्चर से जुड़ी कंपनियों के आने के बाद इस मॉडल को तैयार करने का काम शुरू होगा।
चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल से हर कोई वाकिफ है। इस जेल की सफाई व्यवस्था और हरियाली को पसंद किया जाता है। साफ-सुथरे कारागार और हरियाली जेल के अंदर के वातावरण को वैसे ही स्वास्थ्यवर्द्धक बना देती है। साफ कपड़े और पोषक तत्वों से भरपूर खाना कैदियों को उपलब्ध कराया जाता है।
जेल की खासियत यह है कि यहां से प्रतिदिन 100 आंगनबाड़ियों केलिए खाना भेजा जाता है। इस खाने को लगभग 5 हजार बच्चे खाते हैं। इस खाने को बनाने के लिए जेल के अंदर बेहतर मॉड्यूलर किचन बनाई गई है ताकि इसमें पोषक तत्व युक्त खाने बन सके और बच्चों को बेहतर खाना मिल सके। सुरक्षा की दृष्टि से यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराने की भी सुविधा है।
विज्ञापन
जेल की इन खासियत को थ्री डी सॉफ्टवेयर में करने के लिए प्रशासन ने टेंडर कर दिया है। जो कि राजपथ पर लोगों के सामने होगी। इसमें कुछ कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा, जो राजपथ पर चलने वाली झांकी में अपनी कलाकारी से चार चांद लगाएंगे। इसके साथ ही बेहतर म्यूजिक का भी सिलेक्शन करना होगा।

महापुरुषों के नाम पर होंगे अब बैरक के नाम
बुड़ैल मॉडल जेल में अब ‘संस्कृति से ही संस्कार’ थीम पर बैरकों के नाम भी बदलने जा रहे हैं। बैरकों के नाम ऐसे महापुरुषों के नाम पर होंगे, जो विशेष परिस्थितियों में देश, समाज और लोगों के लिए लड़कर जेल गए हों। बैरकों को देखकर कैदियों में घृणा की भावना नहीं, बल्कि अपने अंदर कुछ महापुरुषों के संस्कारों को समाहित करने की प्रेरणा मिले। बैरक नंबर की जगह अब महापुरुषों के नाम से उनकी पहचान होगी। यह भी झांकियों में प्रदर्शित किया जाएगा।
‘सृजन’ में मिलता है कैदियों के बनाए क्वालिटी प्रोडक्ट
सेक्टर 22 स्थित आउटलेट ‘सृजन’ को देखने के बाद शायद ही लोगों को यह लगेगा कि किस तरह से कैदियों के अंदर की खूबियों को बाहर लाया गया है। फर्नीचर की गुणवत्ता से लेकर कारीगरी तक लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। डिजाइनर कुर्सियां, सोफे और बेड लोगों को एक झलक में पसंद आ जाते हैं। वहीं, कुछ दिन पहले खुले मिठाई केआउटलेट ने भी लोगों को अपनी ओर खींचा है। दुकान पर खोये की बर्फी, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, कैंडी केक, ब्लैक फॉरेस्ट केक तक बनाए जाते हैं। दीपावली का सामान भी आउटलेट पर मिलता है। जिनकी कीमत भी बाजार मूल्य से कम होती है।
सात लोगों की टीम के बाद मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस देगा अनुमति
थ्री डी झांकी के लिए प्रशासन की ओर से सात लोगों की टीम तय की गई है। इसमें डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन यूटी प्रशासन, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स के चेयरमैन, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के प्रिंसिपल, पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर के चेयरमैन, चंडीगढ़ प्रशासन के फाइनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर, नगर निगम के बीएंडआर डिपार्टमेंट केएसई और सुपरिंटेंडिंग बुड़ैल मॉडल जेल को शामिल किया गया है। इस टीम की सहमति केबाद मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की टीम पूरे आयोजन को देखेगी। उसके बाद अनुमति मिली तो परेड में झांकी प्रस्तुत होगी।
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड में शामिल होने लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार बुड़ैल मॉडल जेल की झांकी प्रस्तुत करना चाहते हैं। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से अनुमति मिलने के बाद झांकी प्रस्तुत करेंगे।
- संजय कुमार झा, सेक्रेटरी, पब्लिक रिलेशन, यूटी प्रशासन