{"_id":"652f7f74f72d989d740b9023","slug":"chandigarh-mayor-with-councilors-protest-outside-ut-secretariat-over-closure-of-registration-of-two-wheelers-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh:ईवी नीति पर हंगामा, सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे मेयर, सभी दलों के पार्षदों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh:ईवी नीति पर हंगामा, सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे मेयर, सभी दलों के पार्षदों ने की नारेबाजी
Wed, 18 Oct 2023 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:17 PM IST
सार
यूटी प्रशासन नगर निगम के पार्किंग स्थलों में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहता है। इसे लेकर सदन की पिछली बैठक में प्रस्ताव लाया गया, जिसे सदन ने खारिज कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1976 (एक्सटेंडेड टू चंडीगढ़) के सेक्शन 405 का हवाला देकर आखिरी नोटिस दिया और 10 दिन में चार्जिंग स्टेशन लगाने के संबंध में जवाब मांग लिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन नीति के खिलाफ बुधवार सुबह 11 बजे बजे यूटी सचिवालय के बाहर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस सामूहिक प्रदर्शन की घोषणा मंगलवार को नगर निगम के सदन की बैठक में मेयर अनूप गुप्ता ने की थी। भाजपा के सभी पार्षदों ने इस पर सहमति भी जताई थी लेकिन प्रदर्शन में शहर के मेयर अनूप गुप्ता के अलावा कोई पार्षद नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Highcourt: 2006 से अनुबंध पर काम कर रहे 1186 फार्मासिस्ट नियमित होंगे या नहीं, 10 दिन में बताए पंजाब सरकार
विज्ञापन
प्रदर्शन में साथ देने के लिए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह बबला, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा समेत अन्य कई नेता भी पहुंचे थे। इसके अलावा शहर के विभिन्न ऑटो डीलर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी का कहना था कि प्रशासन द्वारा जारी की गई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लोगों के हित में नहीं है। उसकी वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं और लोगों पर जबरन यह फैसला थोपा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूटी सचिवालय के अंदर जाने वाली गाड़ियों को भी रोका। दोपहर 12 बजे यह प्रदर्शन समाप्त हो गया।