{"_id":"5c4ff44cbdec22121f030195","slug":"chandigarh-mayor-rajesh-kalia-by-chance-visit-on-daddumajra-dumping-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औचक दौराः मेयर राजेश कालिया देखने पहुंचे डंपिंग ग्राउंड, अफसरों से किए सवाल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक दौराः मेयर राजेश कालिया देखने पहुंचे डंपिंग ग्राउंड, अफसरों से किए सवाल जवाब
Tue, 29 Jan 2019 12:07 PM IST
खुशबू गोयल
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
मेयर राजेश कालिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर राजेश कालिया डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड का औचक दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काफी कमियां देखी और फिर अफसरों से सवाल जवाब किए। इन कमियों को देखते हुए उन्होंने डंपिंग ग्राउंड से ही एमओएच डॉ एपी सिंह को फोन किया और कहा कि यहां आकर देखिए कि कथनी और करनी में कितना फर्क है। नौ बजकर 40 मिनट पर एमओएच भी मौके पर पहुंच गए। कचरा से भरी गाड़ियां सीधे तौर पर डंपिंग ग्राउंड में पहुंच रही थी। जबकि उन गाड़ियों को गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में जाना चाहिए था। कूड़े का पहाड़ देखकर मेयर ने कहा कि इसका कुछ कीजिए।
दवा का भी छिड़काव नहीं हो रहा है। न ही कूड़े पर मिट्टी डाली जा रही है। राजेश कालिया ने एमओएच से पूछा कि डंपिंग ग्राउंड पर सीधे तौर पर कचरा से भरी गाड़ियां आ रही थी। जबकि इन गाड़ियों को गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाया जाना चाहिए था। इससे पहले मेयर राजेश कालिया ने पूरा डंपिंग ग्राउंड का जायजा लिया। डडडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी भी पहुंच गए। डंपिंग ग्राउंड में ही उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर मेयर का स्वागत किया। एमओएच डॉ एपी सिंह को भी डंपिंग ग्राउंड में गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
मेयर ने दिए एमओएच को निर्देश...
मेयर ने एमओएच डॉ एपी सिंह को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के दौरान ही साफ सफाई मिलती है। स्वचछ सर्वेक्षण के बाद फिर वही हाल हो जाता है। आपसे उम्मीदें काफी है। जब भी डंपिंग ग्राउंड में आउंगा आपको बुलाउंगा। मेयर ने एमओएच को बह रहे लिच्ड को भी दिखाया। वहां पर उपस्थित लोगों भी मेयर को बबदू से आ रही परेशानी से अवगत कराया। लोगों का कहना था कि डंपिंग ग्राउंड की बदबू के कारण यहां के लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं।

इंदौर के दौरे पर जाएंगे मेयर...
मेयर राजेश कालिया ने बताया कि अगले सप्ताह इंदौर का दौरा पर जा रहे हैं। पता चला है कि इंदौर में 40 वर्ष से 16 लाख टन कूड़े के पहाड़ को छह महीनों में ही बायोमाइनिंग करने के बाद उसे खत्म कर दिया गया है। चंडीगढ़ में तो पांच लाख टन ही कूड़ा है। इसे भी खत्म कराएंगे। इसी के लिए इंदौर जा रहे हैं।
बूस्टर के साथ लगते लिच्ड पर नगर निगम के अधिकारी को फोन किया
मेयर राजेश कालिया ने नगर निगम के अधिकारी को फोन किया और कहा कि बूस्टर के पास डंपिंग ग्राउंड का लिच्ड फैल रहा है। काफी क्षेत्र में फैले लिच्ड को देखकर मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर कहा कि बूस्टर के पानी का सैंपल चेक किया जाए ताकि यह पता चल सके कि कहीं पानी खराब तो नहीं हो रहा है।
एमओएच ने कहा...
एमओएच डॉ एपी सिंह ने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट में पूरा कचरा नहीं जा रहा है। इसके कारण कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में आ रहा है। स्प्रे की मशीन खराब हो गई थी उसका रिपेयर हो गया है। स्प्रे मशीन से डंपिंग ग्राउंड में दवा का छिड़काव होता है। मंगलवार दोपहर से स्प्रे मशीन के माध्यम से छिड़काव होना शुरू हो जाएगा। इसका विकल्प तलाश कर रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर इसकी सफाई होगी।