फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor election: Mayor election will be semi-final of Lok Sabha 2024, whoever wins will be Sikande

Chandigarh Mayor election: मेयर चुनाव होगा लोकसभा 2024 का सेमीफाइनल, जो जीता...वही होगा सिकंदर

Thu, 18 Jan 2024 09:22 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Jan 2024 09:22 AM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। पिछले कई वर्षों से लगातार भाजपा का मेयर बनते आ रहा है। इसी कड़ी को तोड़ने के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। वर्ष 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में आप को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। 

विज्ञापन
Chandigarh Mayor election: Mayor election will be semi-final of Lok Sabha 2024, whoever wins will be Sikande
मनोज सोनकर भाजपा उम्मीदवार और आप पार्टी के मेयर उम्मीदवार कुलदी टीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश में भाजपा और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बीच की पहली लड़ाई बन चुका है। चंडीगढ़ से दिल्ली तक के नेता सक्रिय हो चुके हैं। मंगलवार को हुए हंगामे के बाद बुधवार को पवन बंसल ने राघव चड्ढा से मुलाकात की तो भाजपा के नेता भी दिनभर रणनीति बनाने में जुटे रहें। इस बार भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन कर लिया।

विज्ञापन


भाजपा हाईकमान भी सक्रिय हो चुका है। गठबंधन के पहले चुनाव को हराने के लिए भाजपा ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। गठबंधन के रथ को चंडीगढ़ में ही रोकने का निर्देश है। वहीं, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि मेयर चुनाव के लिए पहला गठबंधन हुआ है और इंडिया गठबंधन की जीत का रथ चंडीगढ़ से चलेगा।
विज्ञापन


मंगलवार के हंगामे के बाद आप नेता राघव चड्ढा चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद पवन बंसल ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी मर्जी चालाकी कर ले लेकिन इस बार गणित गठबंधन के हक में है। गठबंधन नगर निगम पर काबिज होने जा रहे हैं और यही मार्ग आगे लोकसभा चुनाव में भी जीत दिलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर चुनाव में कैसे डालना है वोट, पार्षदों को दी गई ट्रेनिंग
मेयर चुनाव के लिए आज को वोट डाले जाएंगे। एक छोटी सी गलती की वजह से वोट को अयोग्य करार दिया जा सकता है इसलिए बुधवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षदों को वोट डालने की ट्रेनिंग दी गई। सभी पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वोट डालते समय बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतें क्योंकि एक भी वोट खराब होने का लाभ भाजपा को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed