फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh-Jaipur Intercity and Ajmer garib rath cancled till march 7

यात्रीगण ध्यान दें, जयपुर जानेवाली ट्रेनें 7 मार्च तक रद्द

Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Jaipur Intercity and Ajmer garib rath cancled till march 7

जयपुर तक जाने वाले यात्रियों की राह अब तक आसान नहीं हुई है। चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली दो ट्रेनें रोहतक से होकर जाती है। जाट आंदोलन के दौरान रेल ट्रैक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इस कारण रेल प्रशासन ने सात मार्च तक इस रूट से जाने वाली दोनों ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस को सात मार्च तक कैंसिल कर दिया गया है। इन ट्रेनों को जाट आंदोलन के दौरान पटरियों को क्षतिग्रस्त करने के कारण बंद किया गया है। रोजना चलने वाली चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी होते हुए जयपुर जाती है। जाट आंदोलन का असर इन क्षेत्रों में सबसे अधिक रहा है।
विज्ञापन


इसलिए रेलवे प्रशासन नुकसान के डर से इन रूटों पर चलने वाली सभी ट्रेनें और पैसेंजर को भी कैंसिल कर दिया है। वहीं अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत होते हुए रोहतक, रेवाड़ी होकर जाती है। इस ट्रेन को भी नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से जयपुर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि ट्रेनों को सात मार्च तक कैंसिल किया गया है।


दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली दो ट्रेनें सात मार्च तक रद्द हैं। वहीं अंबाला सहित अन्य जगहों से चलने वाली पैंसेंजर को भी कैंसिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed