{"_id":"182afda66e5df47c0c74b3626d961740","slug":"chandigarh-jail-prisoners-taking-education-from-ignou-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां की जेल के 677 कैदी ले रहे हायर एजूकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां की जेल के 677 कैदी ले रहे हायर एजूकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेलों में भी शिक्षा की लौ जलाई जा रही है। सजायाफ्ता कैदी इसके सहारे अंधेरे से उजियारे की ओर बढ़ रहे हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) जेल की चाहर दीवारी के भीतर यह अनोखी अलख जगा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित इग्नू केरीजनल सेंटर चंडीगढ़ के 28वें दीक्षांत समारोह में ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला। समारोह में तीन कैदियों सहित 208 लोगों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें दो कैदियों ने एमए इकोनोमिक्स और 1 ने एमए पोलिटिकल साइंस से पास किया है।
विज्ञापन
हालांकि कैदियों को सुरक्षा के मद्देनजर समारोह में नहीं लाया गया। चंडीगढ़ रीजनल सेंटर केतहत पटियाला, मॉडर्न जेल बुडैल और अंबाला जेल के सेंटर आते हैं। इन तीनों सेंटर में 677 कैदी हायर एजुकेशन ले रहे हैं। जिनमें 50 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कैदी पढ़ा रहे कैदी को
जेल में कैदी ही कैदी को पढ़ा रहे हैं। सीनियर रीजनल डायरेक्टर डा. डीबी नेगी ने बताया कि जेल में बंद अच्छे पढ़ लिखे कैदी दूसरों को पढ़ा रहे हैं। इनकी स्पेशल क्लासेज भी होती हैं।
इग्नू का स्टडी मैटीरियल सेल्फ लर्निंग मोड में होता है। जिससे खुद भी पढ़ा जा सकता है। डा. नेगी ने बताया कि इग्नू कैदियों को निशुल्क पूरी शिक्षा प्रदान करता है।